The Lallantop

वो दिन जब पाकिस्तान के खिलाफ धोनी बावला हो गया था

इसके लिए धोनी को पाकिस्तान को सॉरी बोलना चाहिए.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
लंबे और सुनहरे रंग के बालों वाले महेंद्र सिंह धोनी के उन दिनों को भूलने मुश्किल काम है. कारण ये कि धोनी उस सीरीज में इतना चमके थे कि फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा. ये साल 2006 था और टीम इंडिया पाकिस्तान के दौरे पर थी. सीरीज का दूसरा टेस्ट थआ फैसलाबाद के मैदान पर. अपना पांचवा टेस्ट मैच खेल रहा है ये विकेटकीपर छठे नंबर पर बैटिंग करने आया और उसने टेस्ट को भी वनडे बना दिया. द्रविड़ के 103 और लक्ष्मण के 90 रनों की पारियों के बाद धोनी ने 153 गेंदों पर 148 रन मार दिए. 19 चौके और 4 छक्कों से सजी से पारी इस स्टाइलिश प्लेयर को उसी समय अमर कर गई थी.  आज इस पारी की बात इसलिए क्योंकि धोनी की ये ताबड़तोड़ पारी आज ही के दिन यानी 23 जनवरी 2006 को ये पारी धोनी ने खेली गई थी. देखिए इसकी कुछ झलकियां: एक और खास बात ये कि अपना पहला टेस्ट शतक मारने में धोनी ने 5 टेस्ट मैच लिए थे और टीम थी पाकिस्तान. (इस वीडियो में धोनी का स्कोर 144 बताया गया है जो गलत है. धोनी की ये पारी 148 रन की थी.) वहीं अपना पहला वनडे शतक मारने में भी धोनी ने 5 मैच लिए थे और तब भी टीम पाकिस्तान थी. साल 2005 में जब पाकिस्तान इंडिया खेलने आई थी, विशखापटन्नम में धोनी ने अपनी ये 148 रनों की धांसू पारी खेली थी. 123 गेंदों पर 148 रनों की इस पारी में धोनी ने 15 चौके और 4 छक्के जड़ दिए थे. इसे महज संयोग कहें या पाकिस्तान के खिलाफ दिल खोल बल्ला भांजने की तलब जिससे धोनी ने उस सीरीज में पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को भी तारीफ करने पर मजबूर कर दिया था. एक मैच में मैन ऑफ द मैच दिए जाने के दौरान मुशर्रफ ने धोनी को बाल न कटवाने की सलाह दी थी. इसकी भी यादें ताज़ा कीजिए:
Also Read:

कौन है ये बॉलर जिसे ऑस्ट्रेलिया अपना अगला शेन वॉर्न बता रहा है

Advertisement

बाउंड्री पर इससे बेहतरीन कैच कहीं और देखा हो तो बताना

आईपीएल का मौसम करीब आते ही सुरेश रैना के बल्ले में आग लग गई है!

Advertisement

Advertisement
Advertisement