The Lallantop

पटरी पर गिरा बच्चा, 30 मीटर तक आ गई थी ट्रेन, तब भी बचाने को मां कूद गई, पता है फिर क्या हुआ?

Pune Metro Viral Video: 30 मीटर पर थी ट्रेन, पास खड़ी बच्चे की मां कुछ सोचे बिना बच्चे को बचाने के लिए ट्रैक पर कूद पड़ी. फिर कैसे बची दोनों की जान?

Advertisement
post-main-image
CCTV फुटेज वायरल है (फोटो- स्क्रीनशॉट/X)

पुणे के एक मेट्रो स्टेशन का एक CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है (Train CCTV Viral). वीडियो वहां के सिविल कोर्ट मेट्रो स्टेशन का है. फुटेज उस वक्त का है जब एक बच्चा खेलते-खेलते अचानक ट्रेन की पटरी पर जा गिरा ( Pune Metro Viral Video). ठीक उस वक्त ही सामने से ट्रेन भी आ रही थी. लेकिन, पास खड़ी बच्चे की मां ने बिना कुछ सोचे, अपने बच्चे को बचाने के लिए ट्रैक पर जंप लगा दी.

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बच्चा खेलते-खेलते पैर फिसलने से रेलवे ट्रैक पर गिर गया था. मां ने हाथ पकड़कर उसे बचाने की कोशिश भी की, लेकिन वो फिसलता चला गया. ये देखकर मां ट्रैक पर उतरने की कोशिश करने लगी. मौके पर मौजूद बाकी लोग भी बच्चे की मदद के लिए दौड़ पड़े. इस दौरान स्टेशन पर तैनात सुरक्षा गार्ड विकास बांगर ने समझदारी दिखाई. उन्होंने आपातकालीन बटन दबा दिया जिससे आने वाली ट्रेन रुक गई. जानकारी के मुताबिक जब आपातकालीन बटन दबा तब तक ट्रेन मेट्रो स्टेशन से 30 मीटर की दूरी पर आ चुकी थी, पायलट को इशारा मिलते ही उसने वहीं ट्रेन रोक दी और एक बड़ा हादसा होने से बच गया.

घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. मां और बच्चा दोनों सेफ हैं. घटना के बाद पुणे मेट्रो ने यात्रियों से छोटे बच्चों के साथ यात्रा करते समय सावधान रहने को कहा है. 

Advertisement

कुछ दिन पहले ही ऐसा एक ऐसा मामला बिहार के दानापुर से सामने आया था. यहां बाढ़ स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर एक परिवार दिल्ली जाने के लिए विक्रमशिला एक्सप्रेस का इंतजार कर रहा था. ट्रेन आने के बाद मां-बाप अपने दो बच्चों के साथ ट्रेन पकड़ने के लिए आगे बढ़े. भीड़ ज्यादा थी, किसी तरह बच्चों के पिता (रवि) ट्रेन की बोगी में चढ़ गए और अपना सामान रखने लगे. लेकिन, मां अपने बच्चों के साथ भीड़ में फंस गई. धक्का-मुक्की के बीच बच्चे फिसलकर ट्रेन की पटरियों के बीच गिर गए.

ये भी पढ़ें- मां-बेटे स्कूटी से जा रहे थे, पुल से गिरकर महिला की मौत, बच्चा पूरी रात शव से लिपटकर रोता रहा

Advertisement

इसी बीच ट्रेन को हरी झंडी मिल गई और गाड़ी चलने लगी. महिला ने हिम्मत से काम लिया. उसने दोनों बच्चों के सिर को नीचे की तरफ झुका दिया और खुद उनपर ढाल बनकर लेट गई. इसी बीच रवि भी ट्रेन से कूद गए. जैसे ही पूरी ट्रेन गुजर गई, महिला और बच्चों को बाहर निकाला गया. तीनों सुरक्षित थे.

वीडियो: ट्रेनें लेट, सड़क हादसे, जीरो विजिबिलिटी... कोहरे से ऐसे ढक गया पूरा उत्तर भारत

Advertisement