The Lallantop

मूसेवाला की मौत के बाद का कार्यक्रम देखा, फिर 20 साल के फैन ने वो किया, जो आपको हिला देगा

गुरुवार सुबह अस्पताल में हुई युवक की मौत

Advertisement
post-main-image
मूसेवाला के फैन ने किया सुसाइड (फोटो-आजतक)

सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) के अंतिम संस्कार के बाद पंजाब के मनसा में बुधवार, 1 जून को उनके भोग का कार्यक्रम हुआ. खबर है कि सिंगर का भोग संस्कार देखकर उनके एक फैन ने आत्महत्या कर ली. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, 20 साल के जसविंदर सिंह (Jaswinder Singh) नामक युवक मूसेवाला की मौत के बाद से दुखी था. वो चंडीगढ़ से सटे डेरा बस्सी इलाके का रहने वाला था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, भोग का लाइव कार्यक्रम देखते हुए बुधवार को युवक ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिक्षक्ष`या था. उसने यह कार्यक्रम शुरू से आखिरी तक लाइव देखा. इस दौरान उसने सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता को भी देखा और सुना जिसके बाद वो तनाव में आ गया. घटना के बाद जसविंदर को डेराबस्सी सिविल अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे GMCH-32, चंडीगढ़ रेफर कर दिया. वहां पहुंचकर गुरुवार 9 जून की सुबह उसकी मौत हो गई.

जसविंदर के माता-पिता ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा मूसेवाला का बड़ा फैन था.

Advertisement

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक इससे पहले भी सिद्धू मूसेवाला के अंतिम संस्कार के बाद एक फैन ने सुसाइड करने की कोशिश की थी. फैन की पहचान 19 साल के अवतार सिंह के तौर पर हुई. युवक ने फिनाइल पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की. वो सिद्धू मूसेवाला के गाने सुनता था और उन्हीं के नाम की टी-शर्ट पहनता था.

बता दें पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला  की 29 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. मंगलवार दोपहर उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया. पंजीब सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत सभी के लिए बेहद ही शॉकिंग रही. 28 साल के बेटे को अलविदा कहते हुए दोनों ही माता-पिता का बुरा हाल रहा. सिद्धू मूसेवाला की मौत से उनके करीबियों और फैन्स को झटका लगा है. 

देखें वीडियो- मूसेवाला की हत्या में आ रहा बम्बिहा गैंग का नाम, जानें पूरी कहानी

Advertisement

Advertisement