अमेरिका और ईरान के बीच शांति को लेकर अनिश्चितता बढ़ती जा रही है. 25 अप्रैल को ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची इस्लामाबाद में थे. उनके पहुंचने से पहले अमेरिका ने भी एक टीम भेजने की बात कही थी, जिसमें राष्ट्रपति ट्रंप के खास दूत स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के दामाद जेराड कुशनर शामिल होंगे. उम्मीद जगी कि दोनों डेलिगेशन की मुलाकात होगी. लेकिन अराघची पाकिस्तानी लीडरशिप से मिलने के बाद ओमान के लिए निकल गए. अराघची के रवानगी के बाद ट्रंप ने बताया कि उन्होंने अपनी टीम का दौरा रद्द कर दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि ईरानी लीडरशिप में आंतरिक मतभेद है, वो बातचीत के लिए तैयार नहीं हैं.
ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत बंद! जानें डॉनल्ड ट्रंप ने इस पर क्या बताया?
अमेरिका और ईरान के बीच अगले राउंड की बातचीत को लेकर सस्पेंस खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची 25 अप्रैल को ईरान में थे. लेकिन उनकी अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल से बात नहीं हुई. क्योंकि डॉनल्ड ट्रंप ने ऐन वक्त पर अपनी टीम भेजने से इनकार कर दिया. उनका दावा है कि बातचीत को लेकर ईरानी लीडरशिप में मतभेद है.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)




















