The Lallantop

नोएडा में मजदूरों के प्रोटेस्ट ने यूपी पुलिस में 'नई पोस्ट' बनवा दी

इस नए पद के अंडर एक असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर (इंडस्ट्रीज), 3 इंस्पेक्टर और अलग-अलग रैंक के 25 पुलिसकर्मी काम करेंगे.

Advertisement
post-main-image
नोएडा में कर्मचारियों के प्रोटेस्ट के बाद यूपी पुलिस ने बड़ा फैसला लिया है. (फोटो- India Today)

उत्तर प्रदेश के नोएडा में हाल ही में श्रमिकों के विरोध प्रदर्शन के बाद यूपी पुलिस ने एक बड़ा फैसला लिया है. गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट के तीनों जोन में मौजूद 15 हजार रजिस्टर्ड इंडस्ट्रियल यूनिट्स और 2 लाख से ज्यादा कंपनियों के साथ को-ऑर्डिनेशन के लिए एक नया पद बनाया गया है. नोएडा पुलिस ने इसे ‘डीसीपी इंडस्ट्री’ का नाम दिया है. इस नए पद के अंडर एक असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर (इंडस्ट्रीज), 3 इंस्पेक्टर और अलग-अलग रैंक के 25 पुलिसकर्मी काम करेंगे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट के मीडिया सेल ने इस संबंध में एक प्रेस रिलीज जारी करके ये जानकारी दी है. इसमें कहा गया है कि ये नई व्यवस्था इलाके में मौजूद 2 लाख छोटी-बड़ी औद्योगिक इकाइयों से को-ऑर्डिनेट करेगी. प्रेस रिलीज के मुताबिक, गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट के तीनों जोनों में करीब 15 हजार रजिस्टर्ड औद्योगिक इकाइयां हैं. इनमें छोटे, मध्यम और बड़े उद्योग, मल्टीनेशनल कंपनियां और अलग-अलग तरह की इंडस्ट्रियल यूनिट्स शामिल हैं. कुल मिलाकर यहां 2 लाख से ज्यादा कंपनियां हैं, जिनमें तकरीबन 4 लाख लोग काम करते हैं. इस वजह से इंडस्ट्री सेक्टर यहां एक अहम जोन बनकर उभरा है.

ऐसे में इन कंपनियों, मजदूर संगठनों और कर्मचारियों से सीधे संपर्क बनाए रखने, उनकी समस्याओं को सुनने और समाधान करने, अलग-अलग विभागों के साथ तालमेल रखने और सरकार के सभी कानूनों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए ‘पुलिस उपायुक्त (इंडस्ट्रीज)’ यानी डीसीपी इंडस्ट्रीज का पद बनाया गया है. इस अधिकारी के अंडर एक असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर (इंडस्ट्रीज), 3 इंस्पेक्टर और अलग-अलग रैंक के 25 पुलिसकर्मी काम करेंगे. डीसीपी (इंडस्ट्रीज) का CUG नंबर 8595902508 होगा.

Advertisement

रिलीज में आगे कहा गया कि इंडस्ट्री के लिए डीसीपी के नए पद के प्रस्ताव को अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) और पुलिस उपायुक्त (हेडक्वार्टर) विस्तार से तैयार करेंगे. इसके बाद 3 दिन के अंदर पक्के प्रस्ताव को लखनऊ में डीजीपी उत्तर प्रदेश और गृह विभाग को भेजेंगे. इसके साथ ही अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) काम करने की गाइडलाइन भी तैयार करके जारी करेंगे. इसके बाद ये नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू हो जाएगी.

वीडियो: अंगकृष रघुवंशी के आउट होने पर हुआ बवाल, नियम क्या कहता है?

Advertisement
Advertisement