The Lallantop

मनचाहा फल हासिल करने में मास्टर है ये बंदर, अच्छे अप्रेजल की चाह रखने वाले ज़रा ध्यान दें

मथुरा और वृंदावन के मंदिरों के पास आपको बड़ी संख्या में बंदर घूमते मिल जाएंगे. ये काफी शरारती और चालाक होते हैं. सोशल मीडिया पर वृंदावन के एक बंदर का वीडियो वायरल है जिसकी चालाकी देखकर लोग कह रहे हैं 'डील हो तो ऐसी'.

Advertisement
post-main-image
वायरल वीडियो में बंदर ने गजब की डील की है.

भारत में कई ऐसे तीर्थ स्थान हैं, जहां आपको बड़ी संख्या में बंदर घूमते मिल जाएंगे. मथुरा और वृंदावन के मंदिरों के पास इनकी आवाजाही लगी रहती है. ये स्वभाव से काफी शरारती होते हैं और कई बार मस्ती के मूड में तो कभी भूख लगने पर अपनी बात मनवाने के लिए लोगों के सामान पर अपना हाथ साफ कर देते हैं. ऐसे में अपना सामान वापस लाने के लिए लोग उनकी पसंदीदा चीज उन तक पहुंचाने की कोशिश करते हैं. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल है जिसमें एक बंदर गजब की चालाकी दिखाते हुए एक इंसान से अपनी पसंदीदा चीज पाने में सफल होता है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

 

Advertisement

वायरल वीडियो में एक बंदर मथुरा के एक मंदिर के पास किसी इमारत के छज्जे पर बैठा नजर आ रहा है. उसके हाथ में एक चश्मा भी दिख रहा है. जिसे वो एक शख्स से ले भागा था. वीडियो में देखा जा सकता है कि नीचे खड़े लोग बंदर से चश्मा लेने के लिए मान- मनौव्वल में लगे हुए हैं. कभी वो बंदर को पानी की बोतल दे रहे हैं, तो कभी खाने की कुछ चीज, लेकिन बंदर है कि, सभी चीजों को देखकर वापस नीचे फेंक देता है. आखिर में वहां मौजूद लोगों को बंदर के साथ फ्रूटी की डील करनी पड़ती है, तब जाकर मामला बैठता है. फ्रूटी लेने के बाद बंदर तुरंत ही चश्मे को नीचे फेंक देता है.

ये भी पढ़ें - जानिए क्यूं वृंदावन का बंदर ले भागा सांप?

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @mrs_rauthan नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है.  इस वीडियो पर यूजर्स के मजेदार रिएक्शन्स आ रहे हैं.

Advertisement

एक यूजर ने लिखा,

 जा रहा हूं वृंदावन फ्रूटी की दुकान खोलने

 


एक और यूजर ने लिखा, 

फ्रूटी से नीचे बात नहीं होती भाईलोग की

 

 

एक यूजर ने अपनी आपबीती बयां करते हुए लिखा है कि, 

मेरा जूता ले लिया था. पारले जी में डील करके आया हूं.

 

एक अन्य यूजर ने लिखा कि,

 मुझसे फ्रूटी लेकर चश्मा अपने साथ वाले को दे दिया. फिर दूसरी फ्रूटी देनी पड़ी

 


 

 

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है. अब तक 8 लाख 20 हजार से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं. 

वीडियो: वृंदावन का बंदर सांप लेकर क्यों भागा?

Advertisement