The Lallantop

शमी ने ट्रोल करने वालों को ऐसी इनस्विंगर फेंकी है, समझ नहीं आ रहा खेलें या झेलें

आपस में भिड़े ट्विटर यूजर. क्यों कोई और काम नहीं है भाई?

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
क्रिकेटर मोहम्मद शमी ट्विटर पर जमकर बॉलिंग कर रहे हैं. जिस तरह से वो हाल के दिनों में ट्विटर पर एक्टिव हुए हैं उससे लगता है कि उन्होंने धर्म के ठेकदारों को बोल्ड करने की ठान ली है. उन्होंने कुछ दिन पहले अपनी बीवी के साथ तस्वीर शेयर की तो लोगों ने उन्हें नसीहतें देनी शुरू कर दीं कि औरत को कैसे रखना चाहिए. खूब उनका ट्रोल किया गया. लेकिन शमी धुरंधर बॉलर निकले. ऐसा जवाब दिया कि ट्रोल करने वाली पूरी टीम धराशायी हो गई. शमी ने करारा जवाब देते हुए कहा था, 'वह अच्छे से जानते हैं कि उन्हें क्या करना है, लोगों को अपने अंदर झांकना चाहिए.' अब एक बार फिर रविवार को शमी ने अपनी बीवी के साथ तस्वीर शेयर की. मगर ट्रोलबाज़ फिर आ गए. उनकी इस हरकत पर मुझे वही कहावत याद आ रही है क्या है वो सीधी, टेढ़ी, पूंछ...! खैर छोड़िए उसे. हम बात ट्रोलबाज़ों की कर रहे हैं. फिर वही घिसे-पिटे तर्क. औरत को ऐसे रखना चाहिए. वैसे रखना चाहिए. शमी तुमने अपनी बीवी को बुर्का क्यों नहीं पहनाया. नुमाइश क्यों कर रहे हो. अपशब्द भी. क्यों भाई इतना करारा जवाब दिया था शमी ने. तब भी कुछ अक्ल नहीं आई. अब तो कुछ नए तर्क लाए होते. क्या बार-बार मुंह लटका के रह जाते हो.
शमी ने अपनी बीवी की तस्वीर के साथ लिखा, 'ना साथी है, ना हमारा है कोई, ना किसी के हम, ना हमारा कोई, पर आपको देख कर कह सकते हैं एक प्यारा सा हमसफर है कोई. हैप्पी न्यू ईयर!'
https://twitter.com/MdShami11/status/815269270451941376?ref_src=twsrc%5Etfw इस तस्वीर में शमी अपनी पत्नी हसीना बेगम के साथ नजर आ रहे हैं. मोहम्मद शमी के पिता तौसीफ शमी ने इस पर प्रतिक्रिया दी थी कि उनके बेटे को प्लानिंग के तहत निशाना बनाया जा रहा है. साथ ही उन्होंने कहा कि हमें पता है कि इस्लाम क्या कहता है और हमें किसी की सलाह की जरूरत नहीं है.
ट्रोल, ट्रोल. ट्रोल...! पता नहीं लोग कितना ठाली हैं. जो दूसरों की जिंदगी में ताक झांक करते फिरते हैं. मेरी तो समझ नहीं आता कि अगर कोई अपनी मर्ज़ी से जी रहा है तो उससे इस्लाम कैसे खतरे में आ जाता है. और फिर उस बंदे को गालियां देकर कैसे इस्लाम को बचा लिया जाता है. बड़ा झोल है भाई.
ट्विटर पर अतीक सिद्दीकी ने लिखा, राजपूत औरत को 'हया' और 'पर्दा' करना चाहिए. मगर तुम कुछ पैसों के लिए अपनी बीवी की ख़ूबसूरती को दिखा रहे हो. शेम ऑन यू.' एक दूसरे ट्वीट में उसने कहा कि सऊदी में रेप की घटना जीरो है. https://twitter.com/AteeqSiddiqui2/status/815453490948423680
अतीक सिद्दीकी को जवाब देते हुए अलोक ने लिखा, 'क्योंकि सऊदी में रेप को साबित करने के लिए 4 आदमियों की गवाही चाहिए. जिस वजह से जीरो है. अलोक ने ट्विटर पर एक मीम भी अपलोड किया, जिसमें उन्होंने कहा कि ये कपड़ों की वजह नहीं है बल्कि लोगों की सोच पर डिपेंड करता है.
https://twitter.com/khantauhid00/status/815297661968519168 प्रखर सक्सेना ने तौहीद खान की वॉल का स्क्रीन शॉट लगाकर जवाब दे दिया. क्योंकि तौहीद शमी को जन्नत की फ़िक्र करने को कह रहे थे. जबकि उनके स्टेटस में लिखा शेर बता रहा है कि उन्हें स्वर्ग जाकर मोक्ष पाने की बिल्कुल भी फ़िक्र नहीं. https://twitter.com/prakharevol/status/815459091569000450 लोगों ने शमी का बचाव तो किया, मगर उन्हीं ट्रोलबाज़ों की तरह अपनी गलत सोच को भी दिखाया. जिस तरह कुछ मूर्ख लोग शमी को ट्रोल कर रहे थे. तो उसी तरह कुछ बेवकूफ इस्लाम को बुरा कहने लगे. अगर शमी को ट्रोल करने वाले इसलिए गलत हैं कि वो उन्हें उनकी मर्ज़ी के मुताबिक नहीं जीने दे रहे तो फिर इस्लाम को बुरा बताने वाले कैसे सही हो सकते हैं. https://twitter.com/raghav_chadhaa/status/815541468794388480 राघव चड्ढा के ट्वीट का जवाब दिया स्वराज बिक्रम ने. लिखा, 'किसी धार्मिक किताब का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए.' https://twitter.com/swarajbikram008/status/815589404169408512 अभी दो दिन पहले क्रिकेटर मोहम्मद कैफ भी ट्रॉल के शिकार हुए हैं. कैफ ने अपने वर्कआउट की चार फोटो पोस्ट की जिसमें वो सूर्य नमस्कार भी कर रहे थे. ट्वीटर पर लोगों ने उनको गालियां दीं, क्योंकि उनके ऐसा करने से इस्लाम खतरे में आ गया था. और गालियां देकर उन्होंने बचा लिया. कैफ ने कहा, 'इन सभी चारों फोटों में मेरे दिल में अल्लाह है. समझ नहीं सकता कि कोई व्यायाम, सूर्य नमस्कार या जिम करने से धर्म का क्या लेना देना है. इससे सभी को फायदा होता है.' जब शमी को पिछली बार ट्रोल किया गया था उस वक्त कैफ ने मोहम्मद शमी का सपोर्ट किया था. उसके बाद कैफ को अपनी मां को रिक्शे से रेलवे स्टेशन छोड़ने जाने पर भी ट्रोलबाज़ों का निशाना बनना पड़ा था.
 

ये भी पढ़ें

मोहम्मद कैफ ने वो बात कह दी, जिसपर हिंदू-मुस्लिम दोनों को अमल करना चाहिए

बेटे के नाम पर बवाल करने वालों को इरफ़ान पठान ने कहा, 'जियो और जीने दो'

आओ बेटा तैमूर, तुमको भी ऐसे ही आना था

तैमूर नाम से दिक्कत है तो याद कर लो, निर्भया के बलात्कारी का नाम राम सिंह था

Advertisement
Advertisement