एम एस धोनी फ़िल्म गर न देखी हो और ये खबर पढ़ने का मूड बना लिया हो, तो हमसे न कहना कि फ़िल्म का स्पॉइलर दे रहे हैं. टिनटिन हमको फ़ोन करके कह रहे थे कि तुमने फ़िल्म के रिव्यू में धोनी की गर्लफ्रेंड के मरने के बारे में काहे बता दिया. खैर, पढ़ो मुद्दे की बात. फ़िल्म पहुंचती है उस मोड़ पर, जहां धोनी टीम इंडिया में पहला मैच खेल रहे होते हैं. बैटिंग करने आते हैं और पहली ही गेंद पर रन-आउट हो जाते हैं. सामने थी बांग्लादेश की टीम. और नॉन-स्ट्राइकिंग एंड पर खड़े थे मोहम्मद कैफ़. मोहम्मद कैफ़ ने धोनी को रन के लिए बुलाया और फिर मना कर दिया. धोनी शायद पहले इंटरनेशनल रन की हड़बड़ी में थे या नर्वस थे, ज़्यादा ही जल्दी दौड़ पड़े. वापसी टाइम पर नहीं हो पाई. रन आउट हो गए. ज़ीरो रन पर. फ़िल्म में दिखाया गया है कि इस वक़्त धोनी के सभी साथी, नातेदार-रिश्तेदार मैच देख रहे थे. उसमें धोनी का एक दोस्त कहता है, "कैफ़ का गलती था." इस बात पर मोहम्मद कैफ का जवाब आया है. कह रहे हैं कि उन्होंने
फ़िल्म देखी और बहुत इंस्पायरिंग लगी. लेकिन उस दिन जो रन आउट हुआ, वो उनकी गलती नहीं थी.
रिव्यू पढ़ लो इस फिल्म का: एम एस धोनी, छोटे शहर के बड़े आदमी पर बनी आधा सच समेटे फ़िल्म