The Lallantop

3 साल पहले मध्य प्रदेश में अंतर्ध्यान होकर अब चीन में प्रकट हुए साधु बाबा

घर से निकले थे मेडिकल चेकअप के लिए. अचानक गायब हो गए. पता नहीं कैसे पहुंच गए चाइना

Advertisement
post-main-image
Image for representation
मध्य प्रदेश के गुना जिले से 3 साल पहले गायब हुए एक साधु बाबा. अब चीन में मिले हैं. बजरंगगढ़ थाने के कॉन्सटेबल सुभाष सापेर को चाइना से फोन आया. कि भैया यहां कोई बाबा बैठे हैं. नाम विष्णुदास बताते हैं अपना. गांव जवांर के लोग उनको चंदा कहते हैं. फोन करने वाले ने अपना नाम रणविजय सिन्हा बताया. कहा कि बाबा के बाप हैं भगवती प्रसाद, उनसे बात कराओ. ये एकदम भौंचक्के. कहा कि हम कैसे यकीन कर लें कि तुम चीन से बतियाय रहे हो? तब उसने इनका नंबर मांगा और बाबा की फोटू को वाह्ट्सऐप पर भेज दिया. तब सारा खेल खुला. कि भगवती प्रसाद रहते हैं खुजा गांव में. तीन साल पहले तक इनका लौंडा चंदा भी साथ था. फिर वह गायब हो गया. गांव वाले बताते हैं कि उसका दिमाग कुछ डिस्टर्ब था. वह अपने दिमाग का चेकअप कराने ग्वालियर के लिए निकला था. अब पता नहीं कैसे चाइना जा टपके. हम लोगन की आंखें खुद फैल गईं जब ये पता चला. जब ये गायब हुआ था. तो घरवालों को इसका रवैया पता था. 6 महीने पहले भी एक बार भाग चुका था. पक्का नशेड़ी था. चीन के कुनमिंग शहर में जब ये साहब मिले थे. तो वहां लोग परेशान. कुछ बातै नहीं हो पा रही थी. इनकी भाषा भी अलग और बेवड़े भी. तो रणविजय काम आए. वो इधर मध्य प्रदेश के हैं और चीन में भारतीय कांसुलेट के ऑफिसर हैं. चंदा ने उनको अपने हिसाब से सब बताया. खुद के और फैमिली केबारे में. एक फोन नंबर दिया. ये नंबर गुना में एक पुलिस वाले का था. उस नंबर पर फोन करने के बाद ये किस्सा सामने आया. फिर उधर से मांगा गया चंदा का पहचान पत्र. जो कि उसका बना ही नहीं था. तब जाकर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई गई. और उसकी फोटो खींच कर व्हाट्सऐप पर भेजी गई. अब कानून के हिसाब से वो अपने देश आएगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement