मिंटू ने कार रेंट पर ली, झट से बेची और पट से झटक ली
इत्ता सुपरफास्ट चोर तो धूम 3 वाला भी नहीं था. तकनीक का इस्तेमाल भी खूब किया.
Advertisement

फोटो - thelallantop
28 साल का मिंटू कुमार BCA किए बैठा है. फरीदाबाद में इसका मसाज सेंटर चलता था. धंधा एकदम मंदा पड़ा तो गंदा वाला आइडिया निकाला. एक कार किराए पर ली. उसे OLX पर बेचा. और उसी रात चुरा लिया. सुनो पूरा किस्सा. पिछले हफ्ते पुलिस को शिकायत मिली. कि द्वारका सेक्टर 23 में एक कार चोरी हो गई है. महिंद्रा XUV.लेकिन एक लफड़ा फंस गया. जिसकी कार थी वो पेपर्स दिखा रहा था. वो पेपर्स उस कार के नहीं थे. उसी कलर मॉडल की दूसरी कार के थे. वह बार बार तोते की तरह रट रहा है कि साहब आज ही तो खरीदे हैं हम ये कार. वो झूठ नहीं बोल रहा था. कार एक सेकेंड हैंड सामान बेचने वाली साइट से खरीदी थी. तो ये पक्का हो गया कि बेचने वाला चोरी की कार टाप दिहिस है. केस फाइल हुआ, खोज चालू. पता चला कि द्वारका में वही आदमी वही कार फिर बेचने जा रहा है. बस फंस गए मिंटू बाबू. कायदे से पूछताछ हुई तो पता चला कि 2 महीने पहले ये कार किराए पर ली थी. उसे बेचने के लिए उसी कलर की एक और XUV खोजी. उसकी फर्जी RC बनाई और कांड कर दिया. उसमें GPS लगा था. इसलिए 7 घंटे के अंदर उसे चुराकर दोबारा बेचने की जुगत में लगा था.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement




















