पुणे में केतन अग्रवाल की 19 जून को हत्या कर दी गई थी. आरोप है कि उनकी मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने मिलकर उन्हें लोहागढ़ किले से धक्का दिया था. अब पुलिस को पता लगा है कि इस घटना से लगभग एक साल पहले चेतन चौधरी किसी और लड़की के साथ रिश्ते में आने की कोशिश कर रहा था. उस युवती का आरोप है कि चेतन ने उससे ‘जबरदस्ती’ भी की थी.
केतन अग्रवाल मर्डर: सिया का प्रेमी चेतन किसी और लड़की के पीछे पड़ा था, पुलिस को सब पता चला
Pune Ketan Agrawal murder case: पुणे केतन अग्रवाल केस में नया अपडेट आया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी चेतन चौधरी, केतन की हत्या से पहले एक दूसरी महिला के साथ रिलेशनशिप में आने की कोशिश कर रहा था.

युवती ने बताया कि उस समय वो पुणे की एक यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट थी. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, छात्रा ने बताया कि चेतन ने 9 मई, 2025 को उसके साथ ‘रिश्ता बनाने की कोशिश’ की थी.
पुलिस को दिए बयान के मुताबिक, युवती, उसकी फ्रेंड, उस फ्रेंड का बॉयफ्रेंड और चेतन साथ में पार्टी करने क्लब गए थे. ड्रिंक करने के बाद चारों एक लॉज में रुके. उसकी दोस्त अपने बॉयफ्रेंड के साथ एक कमरे में चली गई, युवती और चेतन दूसरे कमरे में.
रिपोर्ट के मुताबिक, छात्रा का आरोप है कि कमरे में चेतन ने ‘जबरदस्ती’ उसके साथ रिलेशन बनाने की कोशिश की थी. उसने अगले दिन अपनी दोस्त को पूरी घटना के बारे में बताया. दोस्त ने पुलिस को बताया कि चेतन ने कथित तौर पर ऐसा दो-तीन बार किया है.
पुणे के होटल में रुके थे सिया-चेतनजांच में ये भी सामने आया है कि केतन का मर्डर करने से पहले सिया और चेतन पुणे के दो अलग-अलग होटल में रुके थे. नवंबर 2025 में आरोपी चेतन चौधरी ने NIBM रोड पर एक होटल में कमरा बुक किया था. कमरा नंबर 304 में दोनों रुके थे. फिर दोनों जनवरी 2026 में गुलटेकड़ी इलाके के एक दूसरे होटल में स्टे किया था. पुलिस ने उनके स्टे के दौरान आइडेंटिटी के लिए जमा किए गए डॉक्टूमेंट्स की कॉपी जब्त की है.
ऑनलाइन चैट डिलीट के बारे में पूछाचेतन चौधरी के दोस्त का भी बयान आया है. उसने पुलिस को बताया कि 22 जून को चेतन ने उससे कॉन्टैक्ट किया था. उसने लोनावला में हुई एक घटना के बारे में बताते हुए पूछा कि क्या पुलिस डिलीट की गई WhatsApp और Instagram चैट को रीस्टोर कर सकती है.
ये भी पढ़ें: प्यार, पैसा या कत्ल की कोई और साजिश? पुणे पुलिस ने खोला केतन हत्याकांड का राज़
ये भी पूछा कि क्या वो क्राइम ब्रांच या किसी मोबाइल कंपनी में किसी ऐसे व्यक्ति को जानता है, जो उसकी मदद कर सके. चेतन के फ्रेंड ने कहा कि उसकी जानकारी में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है. और बताया कि जांच करने वाले डिलीट डेटा को शायद वापस पा सकते हैं. दोस्त ने बताया कि अगले दिन उसे पता लगा कि चेतन और सिया को गिरफ्तार कर लिया गया है.
पुलिस को सिया की गूगल हिस्ट्री भी मिली है. उसने मर्डर की पूरी प्लानिंग की थी. सोनम केस, डैथ कैप मशरूम इंडिया जैसे कीवर्ड सर्च किए थे. उसने आईफोन की कॉल हिस्ट्री डिलीट करने, लोहागढ़ और ट्रेकिंग हादसों से जुड़ी जानकारी भी सर्च की थी.
वीडियो: UP Flood Crisis के बीच सीतापुर की सोसाइटी में 5 फीट पानी, CM योगी से क्या मांग?










