The Lallantop

Flydubai फ्लाइट के बाकी 'हीरो', प्लंबर, बैंकर, बिजनेसमैन, डेंटिस्ट और एक टीवी सीरीज

Flydubai Flight Crash: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट को पैसेंजर्स ने क्रैश होने से बचा लिया है. Flydubai की फ्लाइट FZ 1073 इजरायल पहुंच चुकी है. वहीं, प्लेन को सुरक्षित लैंड कराने वालों में से एक इजरायली नागरिक और प्लंबर यानिव हायुन ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात भी की.

Advertisement
post-main-image
फ्लाईदुबई की फ्लाइट को 5 जांबाजों ने क्रैश होने से बचाया. (Courtesy- ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • फ्लाईदुबई की दुबई से तेल अवीव जा रही FZ 1073 फ्लाइट पर 30 सितंबर को एक पायलट ने विमान को क्रैश कराने का प्रयास किया, लेकिन पांच यात्रियों ने हमलावर को काबू में कर प्लेन को सुरक्षित इजरायल लैंड कराया।
  • फ्लाइट में हमलावर द्वारा नियंत्रण खोने की घटना तब हुई जब पायलट अस्वस्थ हो गया था, जिससे विमान नीचे गिरने लगा, और अन्य यात्रियों ने मिलकर नियंत्रण फिर से संभाला तथा इस घटना को रोका।
  • हमलावर को पकड़ने और विमान को सुरक्षित लैंड कराने के बाद घायल पायलट का सऊदी अरब में इलाज किया गया, तथा इस घटना ने हवाई सुरक्षा की प्रक्रियाओं की समीक्षा और सुधार की संभावना पैदा की।

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ 1073 सुरक्षित इजरायल पहुंच गई है. बुधवार, 30 सितंबर को प्लेन के एक पायलट ने फ्लाइट को क्रैश कराने की कोशिश की थी. लेकिन 5 जांबाजों ने अपनी जान की बाजी लगाकर एक बड़े हादसे को टाल दिया. इनमें भारतीय पायलट स्मित मच्छार का भी नाम शामिल है. लेकिन स्मित मच्छार के अलावा 4 इजरायली नागरिकों ने भी हमलावर को काबू करने में मदद की. 

Advertisement

ये लोग पेशे से प्लंबर, बैंकर, डेंटिस्ट और बिजनेसमैन बताए गए हैं. इन चारों ने हमलावर को काबू में किया. इसके बाद 2 ऑफ ड्यूटी पायलट्स ने प्लेन को कंट्रोल कर सऊदी अरब के तबुक में सुरक्षित लैंड कराया. NDTV ने Ynet के हवाले से बताया चारों पैसेंजर इजरायली नागरिक हैं. इनमें यानिव हायुन एक प्लंबर हैं, असाफ राजुआन एक इंश्योरेंस एजेंसी के मालिक हैं, ज्विका मानेस बैंकर हैं और शोता मुसाएव डेंटिस्ट हैं.

नेतन्याहू प्लंबर यानिव से मिले

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्लंबर यानिव हायुन से मुलाकात की. इसका एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में प्लंबर के कपड़ों पर खून के धब्बे भी नजर आ रहे हैं. हालांकि, उन्होंने बताया कि वह घायल नहीं हैं. यानिव हायुन ने Ynet को बताया कि जब लोग कॉकपिट के पास पहुंचे तो वह लॉक नहीं था. उन्होंने कहा,

Advertisement

‘मेरा मानना है कि उन्होंने (स्मित मच्छार) बेहोश होने से पहले बहुत समझदारी दिखाई. इसलिए उन्होंने हमारे लिए गेट खोल दिया था. जब मैं कॉकपिट के अंदर गया, तो आतंकवादी कंट्रोल के पास दोनों सीटों के बीच में था. उस वक्त पायलट सीट पर कोई नहीं था. हमलावर पायलट प्लेन को क्रैश करने और उसका कंट्रोल बिगाड़ने की कोशिश कर रहा था.’

यानिव बताते हैं कि हमलावर को काबू में करने के लिए उन्होंने दूसरे पैसेंजर्स की भी मदद ली. कॉकपिट में जाने के बाद उन्होंने प्लेन के कंट्रोल को पीछे खींंचा. क्योंकि, फ्लाइट लगातार नीचे की ओर जा रही थी. इस पर नेतन्याहू ने उनसे पूछा कि उन्हें यह कैसे पता था. इसके जवाब में यानिव ने कहा, ‘मिस्टर प्राइम मिनिस्टर मैं एयर क्रैश इन्वेस्टिगेशन शो देखता हूं.’

Air Crash Investigation Show को Mayday भी कहा जाता है. ये टीवी शो साल 2003 में शुरू हुआ था. ये शो एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज है. इसमें हवाई दुर्घटनाओं, उनसे बचने, फ्लाइट में आग लगने, हाईजैक होने, बम धमाकों और प्लेन से जुड़ी अन्य इमरजेंसी के बारे में दिखाया गया है.

Advertisement

सीरीज में उन घटनाओं की पड़ताल की जाती है, जिनमें फ्लाइट पर कोई संकट आया हो और उसकी आधिकारिक जांच की गई हो. इसके अलावा यह भी दिखाया जाता है कि भविष्य में कैसे ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है. शो में पहले हुई घटनाओं को फिर से फिल्माया जाता है. इसमें इंटरव्यू, चश्मदीदों के बयान, तस्वीरें, कॉकपिट की आवाज और आधिकारिक रिपोर्ट का इस्तेमाल किया जाता है.

बाकी हीरो क्या बोले?

प्लंबर हायुन के अलावा इंश्योरेंस एजेंसी के मालिक असाफ राजुआन ने भी चैनल से बात की. उन्होंने बताया कि वो थाईलैंड से छुट्टियां मनाकर लौट रहे थे. लेकिन वापसी में उनकी फ्लाइट का माहौल किसी हॉरर फिल्म जैसा बन गया था. राजुआन ने कहा,

‘हमने टॉयलेट के पास से तेज चीखने की आवाजें सुनीं. एक लड़की की मां चीखती हुई बाहर निकली. इसके बाद हमें समझ आ गया था कि प्लेन में कुछ गड़बड़ी हुई है. इसी समय प्लेन का कंट्रोल खराब हो गया और वो तेजी से 90 डिग्री के एंगल पर नीचे की ओर जाने लगा था. अब तक हमें यह समझ आ चुका था कि फ्लाइट पर किसी का कंट्रोल नहीं है.’

राजुआन ने बताया कि जब उन्होंने कॉकपिट को देखा तो उसके फर्श पर खून था. उन्होंने बताया,

‘मैं और ज्विका दोनों पायलट केबिन में घुसकर हमलावर को पकड़ने में कामयाब हुए. इस दौरान अन्य पैसेंजर्स ने भी मदद की. हम लोगों ने 50 मिनट तक हमलावर को काबू में रखा. इस दौरान प्लेन सुरक्षित सऊदी में लैंड हो गया.’

बैंकर ज्विका मेनेस ने भी घटना के बारे में बात की. मेनेस ने ही हमलावर को फ्लाइट में दिए गए हेडफोन के केबल से बांधकर काबू में किया. ज्विका ने कहा,

‘पायलट केबिन में बहुत खून था. प्लेन तेजी से नीचने गिरने लगा था. ठीक वैसे ही, जैसे हॉरर फिल्म में होता है. फ्लाइट में तब तक चीख-पुकार मची थी, जब तक दोनों पायलटों ने उसे कंट्रोल नहीं कर लिया. हमने उसे कंट्रोल कर लिया, लेकिन थोड़ा समय लगा.’ 

डेंटिस्ट शोता मुसाएव ने भी हमलावर को काबू में करने में मदद की. डेंटिस्ट फ्लाइट में एकमात्र डॉक्टर थे. उन्होंने घायल कैप्टन को फर्स्ट एड दिया था.  शोता ने कहा, 

‘पायलट बहुत बुरी हालत में थे. उनके सिर और हाथों से बहुत ज्यादा खून बह रहा था. मैं प्लेन में इकलौता डॉक्टर था. मैंने खून बहना तो रोक दिया और फ्लाइट लैंड करने के पहले तक वह ठीक हालत में थे. लेकिन लैंड होने के बाद उनकी तबीयत धीरे-धीरे बिगड़ गई.’

CNN से बात करते हुए शोता ने बताया कि घायल पायलट के शरीर पर कई जगह कट के निशान थे. शोता ने कहा,

‘उनके सिर और हाथ में गहरे घाव लगे थे. ऐसा लग रहा था कि वह दो भाग में कट गए हों.’

यह भी पढ़ें: भारतीय मूल के पायलट ने इजरायल जा रहे प्लेन को क्रैश होने से बचाया: रिपोर्ट्स

शोता आगे बताते हैं कि घायल होने के बावजूद पायलट मच्छार होश में थे और बात कर रहे थे. उन्हें इलाज के लिए सऊदी अरब से दुबई शिफ्ट किया गया है.

वीडियो: Flydubai Pilot Smit Machchhar की बहादुरी पर Trump, Netanyahu और PM Modi ने क्या कहा?

Advertisement