The Lallantop

फेसबुक लाइव पर जान देने जा रहे यूपी के युवक को बचाने अमेरिका से यूपी पुलिस को भेजा गया

युवक ऐसा क्यों करने जा रहा था ये जानकर हैरान रह जाएंगे.

Advertisement
post-main-image
फेसबुक ने बचाई युवक की जान (फोटो-आजतक)

सोशल मीडिया के भतेरे नुकसान हैं. टाइम वेस्ट होता है, लत लग जाती है, मानसिक स्वास्थ्य तक पर असर पड़ता है. और भी कई चीजें हैं. लेकिन एक चीज है जो हमें इससे दूर नहीं होने देती. पॉजिटिविटी. जब लोग मिलकर किसी जरूरतमंद की मदद करते हैं. गलत के खिलाफ आवाज उठाते हैं और सही का साथ देते हैं. ताजा मामला गाजियाबाद का है जहां सोशल मीडिया के जरिए एक युवक की जान बचाई गई. फेसबुक ने उसे दूसरी जिंदगी दी है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अभय शुक्ला नाम का शख्स 31 जनवरी को एक फेसबुक लाइव कर रहा था. उसी लाइव में उसने बताया कि वो अपनी जान देने वाला है. लेकिन उसी लाइव की बदौलत पुलिस ने उसकी जान बची ली.

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला जिले के विजयनगर थाना इलाके का है. मंगलवार रात अभय ने अचानक फेसबुक पर लाइव करना शुरू किया. उसने बताया कि वो अपनी जान देने जा रहा है और इसकी तैयारी कर चुका है. ये सब फेसबुक पर लाइव दिख रहा था. दूसरी तरफ अमेरिका के कैलिफोर्निया में मेटा (फेसबुक की पैरेंट कंपनी) के हेडक्वार्टर में इसकी भनक लगी तो वहां हलचल मच गई. वहां से तुरंत युवक की लोकेशन पता की गई जो कि यूपी की थी. कंपनी के प्रतिनिधि ने यूपी पुलिस को फौरन अलर्ट भेजा.

Advertisement
पुलिस सीधे घर पहुंच गई

लखनऊ में मौजूद यूपी के डीजीपी ऑफिस को अलर्ट वाला ईमेल मिला. यूपी पुलिस ने अभय की लोकेशन ट्रेस की और पता चला कि वो गाजियाबाद के विजयनगर इलाके से लाइव कर रहा है. इस बात की सूचना डीजीपी ऑफिस ने विजयनगर थाना पुलिस को दी. पुलिस लोकेशन पर तो पहुंच गई थी लेकिन 20 मीटर के दायरे में युवक का मकान नहीं मिल पाया.

अभय को रोके रखने के लिए विजय नगर थाने की एसएचओ ने उसके नंबर पर कॉल किया. 7 बार फोन काटने के बाद 8वीं बार अभय ने कॉल रिसीव किया. पुलिस का मकसद था उसे बातों में उलझाए रखना. इस दौरान एक्जेक्ट लोकेशन भी मिल गई.

बाल बाल बची जान

पुलिस अभय के कमरे में पहुंची और देखा कि अभय जान देने जा रहा था. उसे तुरंत हिरासत में लिया गया. अभय को इस बात का अंदाजा नहीं था कि दरवाजे पर पुलिस है. अगर पुलिस कुछ और मिनट की देरी से पहुंचती तो अभय नहीं बच पाता. 

Advertisement

एसीपी विजय नगर अंशु जैन ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि केवल 90 हजार रुपये के नुकसान के लिए अभय अपनी जिंदगी खत्म करने जा रहा था. उन्होंने कहा,

वो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले का रहने वाला है. अभी विजयनगर के सेक्टर 12 में रहता है. कुछ समय तक नौकरी करने के बाद उसने मोबाइल का बिजनेस शुरू किया जिसमें उसे 90 हजार रुपये का नुकसान हो गया और इसी बात से परेशान होकर वो सुसाइड करने जा रहा था.

खबर है कि पुलिस ने करीब 6 घंटे तक अभय शुक्ला की काउंसलिंग कराई. युवक को अपनी गलती का अहसास हो गया. 

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: गूगल और फेसबुक के बाद अब स्विगी ने लोगों को नौकरी से निकाला, क्या आप पर खतरा है?

Advertisement