आप जब शिमायला की बातें सुनेंगे, तो ऐसा हो ही नहीं सकता कि आप हंसें न. वो हंसाती हैं. और लड़कियों के हक़ की बात ऐसी कर देती हैं जैसे सर्जिकल स्ट्राइक किया हो. मतलब काम भी हो गया और पता भी नहीं चला. ये सब वो स्नैप चैट से करती है. यानी यहां आपको रेड एफएम पर बउआ की तरह सिर्फ आवाज सुनने को नहीं मिलेगी, बल्कि शिमायला के फेस रिएक्शन भी देखने को मिलेंगे.अरे मज़े की बात बताना तो भूल ही गया फेसबुक पेज का नाम है 'देसी बमशेल.' पाकिस्तानी आवाम पर ऐसे बम फोड़ती हैं कि उनकी आवाज भी बंद कर दें अपनी बातों से. और लोग उन वीडियो को पसंद भी कर रहे हैं. शिमायला भट्टी उर्फ़ मोहम्मद मोइज़ का कहना है कि वो एक डॉक्टर हैं, तो लोग उन्हें बेहद संजीदा समझते हैं, जबकि वो बेहद मजाकिया हैं. उनकी बहुत सी दोस्त हैं, उन्हें देखकर मन में ख्याल आया कि कुछ ऐसा किया जाए जिसका फायदा लड़कियों को हो. हर घर की यही कहानी है, मतलब लड़की हो तो तुम ये नहीं कर सकती और वो नहीं कर सकती.
लड़की बनकर पाकिस्तान में क्रांति ला रहा है ये लड़का
फेसबुक पर खूब पब्लिसिटी मिल रही है. आप जाने अभी तक कहां खोये हैं.
Advertisement

शिमायला भट्टी यानी मोहम्मद मोइज़.
चाय, गर्म चाय. सोशल मीडिया पर आज-कल खूब पाकिस्तानी चाय दिखाई दे रही है, सिर्फ एक नीली आंखों वाले की वजह से. लड़कियां उस चाय वाले की ख़ूबसूरती की दीवानी हो गईं. अब हम आपको एक और लड़के की खूबसूरत कहानी सुनाएंगे, जो फेसबुक स्टार बनता जा रहा है. लड़कियां भले ही उस पर इस तरह फ़िदा न हो रही हों, जैसे चाय वाले पर हुईं, लेकिन ये लड़का लड़कियों की कहानियों में डूबा जा रहा है. वो भी ऐसे अंदाज में कि जिसे देखके आप भी 'कभी ख़ुशी कभी ग़म' फिल्म का डायलॉग बोल पड़ेंगे. ''तुसी बड़े मजाकिया हो जी'' अगर नाम और आवाज़ सुनेंगे, तो लगेगा कि ये तो कोई लड़की है, लेकिन ये एक लड़का है जिसका नाम है मोहम्मद मोइज़. वो फेसबुक स्टार बनते जा रहे हैं, सिर्फ शिमायला भट्टी की वजह से. शिमायला भट्टी फेसबुक का वो किरदार है, जो पाकिस्तानी लड़कियों की परेशानियों को बड़े ही फनी लहजे में पेश कर रही हैं. उनका तकिया कलाम है 'मोरल ऑफ़ द स्टोरी.'
Advertisement










