ग्रेट खली और खान बाबा में ढेर फर्क है. खली खान बाबा से वजन में आधे हैं. खली हैं 157 किलो के और ये बंदा है 300 किलो का. खली हैं 44 साल के और ये है 24 साल का.
रोज पांच लीटर दूध, चार दर्जन अंडे और चार चिकन फुल का डोज है भाई का. 6 फिट 3 इंच का कद है. एकदम हाहाहूती किरदार है भाईसाब.
बताते हैं कि हमको बचपन से WWE देखने का शौक है. वही जिये हैं खाली. जापान गए थे 2012 में. ऐसे ऐसे भारी काम किए कि सबको चौंका दिया. अमेरिका से बुलावा आया है. वहां कार उठाने का कारनामा दिखाना है.
अपने इधर मीडिया में हल्ला है कि खान बाबा फ्री स्टाइल रेसलिंग में जाना चाहते हैं. लेकिन अभी इसकी तैयारी नहीं है. हां अपने हल्क जैसे शरीर की मजबूती को इस्तेमाल धड़ल्ले से करते हैं. एक हाथ से आदमी को उठा देते हैं. एक हाथ में सिक्के को दबाकर मोड़ देते हैं. और कौन कौन से गुण हैं, ये आगे निकलकर आएंगे. ये भी पढ़ें: दुनिया में असली हल्क आ चुका है, फोटो देख लो










