उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के एक टोल प्लाजा पर एक शख्स ने एक महिला कर्मचारी पर गाड़ी चढ़ा दी (Meerut Toll Plaza car crashes woman employee Video). वो भी इसलिए क्योंकि उससे टोल मांगा जा रहा था. घटना मेरठ के काशी टोल प्लाजा की है. इस घटना का वीडियो सामने आया है. इसमें दिख रहा है कि आरोपी ड्राइवर ने टोल टैक्स मांगने के लिए खड़ी महिला कर्मचारी पर कार चढ़ा दी और दूर तक खींचकर ले गया. वीडियो में महिला को कार के बोनट पर लटके देखा जा सकता है. इस घटना में महिला कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गई. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
यूपी: टोल मांगा तो सरफिरे ने महिला कर्मी पर कार चढ़ा दी, घसीट ले गया, क्रूरता का Video वायरल
Meerut के Kashi toll Plaza की घटना है. टोल टैक्स मांगने पर एक शख्स ने महिला कर्मचारी पर कार चढ़ा दी और भागने लगा. महिला कार के बोनट पर लटकी रह गई. गंभीर चोटें आई हैं.

ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, कार ड्राइवर दिल्ली की तरफ से आ रहा था. मेरठ के काशी टोल प्लाजा पर जब उसने बैरियर लगा देखा तो कार रोक दी. तभी टोल प्लाजा की एक महिला कर्मचारी उसके पास पहुंची और टोल देने के लिए कहा. ड्राइवर बहस करने लगा और फिर कार के सामने खड़ी दूसरी महिला कर्मचारी को सीधे टक्कर मार दी. महिला कर्मचारी कार के बोनट पर आ गई. आसपास के लोग दौड़े, तब तक ड्राइवर कार लेकर भाग गया. महिला कर्मचारी कुछ दूर जाकर कार से नीचे गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई.
घटना की सूचना पुलिस को दी गई है. सीसीटीवी फुटेज जरिए आरोपी कार ड्राइवर के बारे में पता किया जा रहा है.
बीते साल अगस्त में मेरठ के ही हापुड़ के छजारसी टोल प्लाजा पर भी ऐसी ही घटना घटी थी. दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर स्थित इस टोल प्लाजा पर एक कार सवार बिना टोल दिये निकलने लगा तो टोलकर्मी ने उसका पीछा किया. लेकिन कार सवार ने स्पीड बढ़ा दी और निकल गया. लेकिन बदला लेने के लिए वही कार सवार कुछ सेकेंड बाद लौटा और टोलकर्मी पर कार चढ़ा दी. जबतक लोग कुछ समझ पाते तबतक कार टोलकर्मी को करीब 100 मीटर तक घसीट ले गई. उसके बाद कार सवार गाड़ी छोड़कर फरार हो गया.
टोल प्लाजा के स्टाफ ने बुरी तरह घायल टोलकर्मी को उठाया और अस्पताल पहुंचाया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. मामले पर पुलिस ने कार्रवाई भी की थी.
वीडियो: 24 घंटे में मेरठ कमिश्नर का कुत्ता खोजने वाली यूपी पुलिस आम जनता के लिए इतनी तेज क्यों नहीं?











