The Lallantop

2.21 करोड़ कैश, 100 बीघा जमीन, 14 किलो चांदी... मामा ने अब करोड़ों का मायरा भर दिया!

इकलौती बहन को दिया करोड़ों का सामान

Advertisement
post-main-image
नागौर में भरा गया ये मायरा

राजस्थान में शादियों में मायरा भरने की एक परंपरा है. इसमें मामा अपनी बहन के बच्चों (भांजा/भांजी) की शादी में गहने, नकदी, कपड़े लेकर आते हैं. राजस्थान का नागौर जिला तो अपने मायरों के काफी मशहूर है. यहां मामा अपने भांजे-भांजियों की शादी में करोड़ों रुपये खर्च कर देते हैं. इससे जुड़ी कई खबरें सोशल मीडिया पर वायरल (Social Media Viral News) होती रहती हैं. हाल ही में एक खबर आई थी कि एक मामा ने भांजी की शादी में 3 करोड़ से अधिक रुपये खर्च कर दिए थे. अगर आपने ये खबर ना पढ़ी हो तो यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अब इसी महंगे मायरे से जुड़ी एक और खबर आ रही है. इसमें मामा ने मायरे के पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 8 करोड़ रुपये का मायरा (Biggest Mayra In Rajasthan Nagaur) भरा है. मामला नागौर के ढींगसरा गांव का है. यहां रहने वाले 6 भाइयों (मामा) ने मिलकर 30 किलोमीटर दूर स्थित शिवपुरा गांव के रहने वाले अपने भांजे की शादी में ये मायरा भरा है. इस मायरे में सारे मामाओं ने मिलकर ढेर सारा सामान दिया है. इस मायरे की फोटो और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी देखे जा रहे हैं. आप भी देखिए….

Advertisement

ये मायरा नागौर के ढींगसरा गांव के रहने मेहरिया परिवार ने भरा है. 6 भाइयों अर्जुन राम मेहरिया, भागीरथ मेहरिया, उम्मेदाराम मेहरिया, हरिराम मेहरिया, मेहराम मेहरिया, प्रह्लाद मेहरिया ने अपनी इकलौती बहन भंवरी देवी के बेटे की शादी में मायरा लेकर पहुंचे थे. दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें 2.21 करोड़ नकद, 1 किलो सोना, 14 किलो चांदी, 100 बीघा जमीन दी है. इसके अलावा गेहूं से भरा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली भी दी है. इस मायरे में 5 हजार के करीब लोग शामिल रहे. मायरे में शामिल हुए हर एक शख्स को 1-1 चांदी का सिक्का भी दिया है. खबर के मुताबिक, इस मायरे के लिए कई गाड़ियां आईं. इस मायरे का जलसा 5 किलोमीटर तक जारी रहा. सभी भाई थाली में कैश लेकर आए तो गांव वाले हैरान रह गए.

पढ़ें: क्या होता है मायरा? कैसी कहानियां प्रचलित हैं?

मामला सामने आने के बाद लोग इस पर अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं. कुछ इसे भाई का बहन के लिए प्यार बता रहे हैं तो कोई इसे दिखावा कह रहा है. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

Advertisement

वीडियो: सोशल लिस्ट: राहुल गांधी की सांसदी गई, 'टाटा बाय' और अडानी का नाम ले क्या लिखने लगे लोग?

Advertisement