The Lallantop

मेडिकल स्टोर पहुंचे, दवाई मांगी, फिर तमंचा दिखाकर 40 हजार लूट लिए, VIDEO वायरल!

सिर्फ दो मिनट में लूट ले गए पैसे.

Advertisement
post-main-image
वीडियो का स्क्रीनशॉट (ट्विटर)

पंजाब के फरीदकोट में बदमाशों ने गन पॉइंट पर एक मेडिकल स्टोर के मालिक से 40 हजार रुपये लूट लिए. इस घटना का वीडियो ट्विटर पर वायरल हो गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि बदमाश मेडिकल स्टोर में एक ग्राहक के रूप में घुसे थे. जिसके बाद उन लोगों ने मेडिकल स्टोर मालिक से दवा भी मांगी. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पूरा घटनाक्रम 15 जनवरी का है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार, जब बदमाश दवा मांग रहे थे तभी उनमें से एक ने मेडिकल स्टोर मालिक के सहायक पर हमला कर दिया. बदमाश जब स्टोर में मौजूद सहायक की पिटाई कर रहे थे, तो मेडिकल स्टोर मालिक ने इसका विरोध किया. विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचा निकाला और मालिक पर तान दिया. वो मेडिकल स्टोर मालिक से पैसे मांगने लगे.

Advertisement

इसका विरोध करने पर बदमाशों ने मेडिकल स्टोर मालिक को जान से मारने की धमकी दी. बदमाशों ने मेडिकल स्टोर के मालिक से लॉकर की चाबी निकाले को कहा. जिसके बाद एक बदमाश ने लॉकर खोला और लगभग 40 हजार रुपये चुरा लिए. ये सारा खेल दो मिनट के अंदर हो गया.

मेडिकल स्टोर के मालिक ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की. घटना के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.      

कानपुर में एक मेडिकल स्टोर में लूट हुई थी

पिछले दिनों कानपुर के आर्य नगर में एक मेडिकल स्टोर में बदमाशों ने लूट की थी. तिरुपति मेडिकोस नाम के मेडिकल स्टोर में लूट की घटना हुई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाम के वक्त कुछ बाइक सवार नकाबपोश मेडिकल स्टोर पर आए थे. एक बदमाश ने बुखार की दवा मांगी. जिसके बाद मेडिकल स्टोर में मौजूद अमित दवा निकालने लगा. तभी बदमाश स्टोर के अंदर घुस आए और उसके गले में चाकू लगा दिया. बदमाशों ने तिजोरी से पांच हजार रुपये और दो मोबाइल फोन लूट लिए. 

Advertisement

वीडियो: मुरादाबाद में मुस्लिम शख्स का आरोप- ट्रेन में जय श्री राम नहीं बोला तो बेल्ट से पीटा, वीडियो वायरल

Advertisement