फेसबुक वाले ने फेसबुक पर बताया वो फेसबुक पर लौट रहे हैं!
जकरबर्ग की पेटरनिटी लीव खत्म, लौट आए हैं दो महीने की छुट्टी के बाद.
Advertisement

फोटो - thelallantop
मार्क जकरबर्ग पापा बनने वाले थे, तो महीने की छुट्टी पर गए थे. अब छुट्टी खत्म हो गई है. फेसबुक पर फोटो डालकर बता रहे थे कि कल काम पर लौटना है. कपड़ों की फोटो भी डाली थी. कन्फ्यूज थे कौन सी ड्रेस पहनें. सब तो एक जैसी थीं :D [facebook_embedded_post href="https://www.facebook.com/photo.php?fbid=10102616790362931&set=a.529237706231.2034669.4&type=3&theater/"] छुट्टी खत्म हुई, बिटिया भी थोड़ी बड़ी हो गई है. दो महीने की हो गई. तो सोचे ऑफिस चला ही जाए. काम-धंधा देखें. अभी एक दिन पानी में तैरा रहे थे. वैसे जकरबर्ग का भी सही है. घर की साइट है, काम पर न भी जाओ तो खुद की साइट पर बैठे-बैठे फोटो चढ़ाते रहो. [facebook_embedded_post href="https://www.facebook.com/photo.php?fbid=10102614874143051&set=a.529237706231.2034669.4&type=3&theater/"]
Advertisement











