मनोज तिवारी मृदुल. बिहार से क्रिकेट विकेट खेलकर सुर का संसार साधा. भोजपुरी फिल्मों में जम गए. धड़ाधड़ कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ते हुए पॉलिटीशियन बने. और हाल ही में बन गए दिल्ली में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष. कामयाबी का ये सफर जितना मजेदार था, उतने ही मजेदार उनके काम हैं. लेटेस्ट मामला उनका वीडियो है. जो वायरल हो रहा है. इस पर आम आदमी पार्टी के मंत्री कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर दिया है कि इसमें मनोज गाना गा रहे हैं. नोटबंदी से परेशान लोगों का मजाक उड़ाया है. आप भी सुनो. देशभक्त हैं कतार में, लगी है भारी भीड़
तकलीफों से सज रही भारत की तस्वीर https://www.youtube.com/watch?v=yCi5PXhcKJQ नोटबंदी के 40 दिन पूरे होने पर इनको याद आया कि मरदे, लाइन में लगकर जनता बड़ा परेशान हुई. उसका दुख कैसे दूर किया जाए. दूर नहीं किया जा सकता तो जख्मों पर मरहम ही रख दिया जाए. तो लड्डू स्कीम ले आए. हर परिवार को एक लड्डू. कैसे कटेगा और बटेगा ये लड्डू लेने वालों की दिक्कत. और लड्डू वाला मामला निपटा तो ये वीडियो. इसमें महफिल जमी है. मनोज तिवारी के साथ बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी हैं. दिल्ली विधानसभा में तीन बीजेपी विधायकों में से एक विजेंद्र गुप्ता. हां वही जो बेंच पर चढ़ गए थे. दिल्ली बीजेपी की महामंत्री रेखा गुप्ता दिख रही हैं. महफिल शबाब पर है. सारे ठहाके लगा रहे हैं. एंजॉय कर रहे हैं. कविता की लाइन खत्म होते ही लोग कह रहे हैं कि देशभक्ति के लिए तकलीफ सह लेंगे. वीडियो रिकॉर्ड करने वाले से मनोज तिवारी कहते हैं कि इसको किसी को दिखाना नहीं. मतलब तो जानते ही हो. उनको भी पता है गलत बात गलत ही होती है.
ये भी पढ़ें: नौटंकी यूपी से 1 मिनट के लिए इधर शिफ्ट हो गई, आपको पता चला?
ATM की लाइन में लगने वालों का मजाक उड़ा रहे हैं BJP नेता मनोज तिवारी!
कविता के बाद खुद बोले, कहीं दिखाना मत.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Advertisement











