The Lallantop

'लोग मर रहे हैं मोदी जी, एक बार मणिपुर आएं', बोलते-बोलते MFN चैंपियन रो पड़ा, वीडियो वायरल

Manipur में पिछले साल 3 मई को कुकी और मैतेई समुदाय के बीच हिंसा भड़की थी, जो अब तक नहीं थमी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हिंसा में अब तक 180 लोगों की मौत हो चुकी है. अब मणिपुर के मिक्सड मार्शल आर्ट फाइटर चुंगरेंग कोरेन ने पीएम नरेंद्र मोदी से राज्य का दौरान करने की अपील की है.

Advertisement
post-main-image
वीडियो में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मणिपुर में हो रही हिंसा को बंद करवाने की अपील की है. कहा है कि प्रधानमंत्री को एक बार मणिपुर आना चाहिए. (फ़ोटो/सोशल वीडियो)

मणिपुर के मिक्सड मार्शल आर्ट फाइटर चुंगरेंग कोरेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है. वीडियो में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मणिपुर में हो रही हिंसा को बंद करवाने की अपील की है. उन्होंने रोते हुए कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी को एक बार मणिपुर आना चाहिए (Mixed Martial Arts Fighter Chungreng Koren Video).

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

वायरल वीडियो में चुंगरेंग कोरेन मैट्रिक्स फाइट नाइट (MFN) में एक मुकाबले के बाद भावुक होते हुए बोले,

“मैं एक बात कहना चाहता हूं. मोदी जी से यह मेरा विनम्र अनुरोध है. मेरी तरफ़़ से मैं एक मैसेज़ देना चाहता हूं. मणिपुर में हिंसा हो रही है. लगभग एक साल हो गया है. हर दिन लोग मर रहे हैं. राहत शिविरों में कई लोग रहते हैं. उनको ठीक से खाना-पानी भी नहीं मिल रहा है. बच्चे ठीक से पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं. हम मणिपुर के भविष्य को लेकर बहुत परेशान हैं. मोदी जी, प्लीज़ एक बार मणिपुर का दौरा करें. मणिपुर में जल्द से जल्द शांति करवा दीजिए."

Advertisement

वीडियो पर सियासी प्रतिक्रियाएं भी आई हैं. कांग्रेस पार्टी के X अकाउंट से भी वीडियो को शेयर किया गया. लिखा,

"काश PM मोदी मणिपुर का दर्द समझ पाते. काश वो मणिपुर जाते."

वहीं X पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास BV ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा,

Advertisement

“ये हैं मणिपुर के चुंगरेंग कोरेन. काश, प्रधानमंत्री के लिए मणिपुर उनके परिवार का हिस्सा होता, तो आज शायद मणिपुर का हर नागरिक रोने को मजबूर नहीं होता."

खबर लिखे जाने तक इस वीडियो पर BJP की तरफ़ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी.

ये भी पढ़ें: मणिपुर में फिर से तनाव, पुलिस अधिकारी की किडनैपिंग के बाद सरकार ने बुलाई सेना

चुंगरेंग कोरेन कौन हैं? 

इंडिया टुडे से जुड़े बेबी शिरीन की रिपोर्ट के मुताबिक़ चुंगरेंग कोरेन ने MFN के 14वें संस्करण में अंतरिम MFN बैंटमवेट चैंपियन बने हैं. वह ‘वॉरियर्स कोव मिक्स्ड’ मार्शल आर्ट के तहत लड़ते हैं. इंडिया टुडे से फ़ोन पर बातचीत करते हुए चुंगरेंग ने कहा कि मणिपुर की ख़राब स्थिति के बारे में और अपील करना चाहते हैं. अपनी ज़िंदगी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह अब 26 साल के हैं और शादीशुदा आदमी हैं. बचपन से ही उन्हें खेलों से प्यार है. खेलों की शुरुआत उन्होंने कुश्ती से की थी. कुछ सालों के बाद, उन्होंने कुश्ती और मिक्सड मार्शल आर्ट शुरू कर दिया. वह MMA में राष्ट्रीय स्तर पर खेलते हैं. उन्होंने अपने बारे में आगे बताया,

“हर खेल के लिए स्वास्थ्य के साथ-साथ जीवनयापन के लिए भी पैसे की जरूरत होती है. मैं तीन बच्चों का पिता हूं, मुझे उनकी देखभाल भी करनी होती है. लेकिन खेल के प्रति मेरा लगाव इतना अधिक है कि सभी आर्थिक अभावों को पीछे छोड़कर मैं सभी को संभालने के लिए यहां काम कर रहा हूं.”

उनका लक्ष्य अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप (UFC) है.

मणिपुर में पिछले साल 3 मई को कुकी और मैतेई समुदाय के बीच हिंसा भड़की थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हिंसा में अब तक 180 लोगों की मौत हो चुकी है.

वीडियो: 'हमें मणिपुर नहीं, चुनाव की चिंता है', अमित शाह के वायरल वीडियो का सच क्या है?

Advertisement