The Lallantop

मणिपुर स्टेट में पेट्रोल खत्म हो गया, पता चला?

180 से 200 रुपए लीटर बिक रहा है बचा हुआ पेट्रोल. वजह ये है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
अपने ही देश में है मणिपुर. इसलिए बता रहे हैं कि इसकी बेहद जरूरी खबरें भी नहीं पहुंच रही हैं आप तक. आप एटीएम की लाइन ताड़ रहे हो. वहां पूरा स्टेट पेट्रोल-डीजल से खाली हो गया है. टैंकरों की लाइन स्टेट के बॉर्डर पर लगी है. लेकिन अंदर का सारा स्टॉक खाली है. एक लीटर पेट्रोल 180 रुपए में मिल रहा है. गुरुवार को ये बताया मणिपुर के चीफ सेक्रेटरी ओइनम नबाकिशोर ने. पूरी बात ये है कि यूनाइटेड नागा काउंसिल (UNC) ने अक्टूबर के लास्ट में एक आंदोलन ठोंक दिया. इकॉनमिक ब्लॉकेड. मान स्टेट की सारी आर्थिक गतिविधि बंद. तब से ये चल रहा है. नबाकिशोर ने बताया कि डेढ़ सौ टैंकर लदे खड़े हैं. खटखटी बॉर्डर पर. असम में. ड्राइवरों को अंदर आने की इजाजत नहीं है. 1800 ट्रक लकड़ी, लोहा, तेल वगैरह लादे खड़े हैं. माओ गेट पर. सबका काम लगा पड़ा है. manipu झगड़ा क्या है नागा काउंसिल ने 48 घंटे की हड़ताल डाली थी. लेकिन अब इसकी मियाद का पता नहीं कि कब तक चलेगी. उनकी मांग है कि मणिपुर सरकार अपना वादा पूरा करे. दो नए जिले बनाने का वादा किया था. जीरीबाम और सदर हिल्स. नागा ग्रुप्स का कहना है कि जिले बनने ही चाहिए. ये इलाके पूरी तरह स्टेट से कटे हैं. सुविधाओं से अलग. हमको भी हमारा हक मिलना चाहिए. स्टेट पुलिस परेशान है. सारी कोशिश करके भी ट्रक अंदर ला नहीं पा रही.

Advertisement
Advertisement