लड़की को सड़क चलते चूमकर भागना, ये आपको मजाक लगता है?
लोग ऐसे वीडियो अपलोड कर गर्व महसूस करते हैं. और देखने वाले देखकर मजे लेते हैं.
Advertisement

फोटो - thelallantop
बीते दिनों बेंगलुरु में जो हुआ, शर्मनाक था. उसकी CCTV फुटेज ने आज भी मेरी जैसी कई लड़कियों की रातों की नींद ख़राब कर रखी है. ऐसे माहौल में अगर कोई अनजान लड़का मुझे सड़क चलते चूम कर भाग जाए, मैं शायद तुरंत रो दूंगी. संभलने में कुछ वक़्त लगेगा. फिर पुलिस के पास जाऊंगी. मदद के लिए दोस्तों को कॉल करूंगी. लेकिन उसे मजाक के तौर पर तो कतई नहीं लूंगी. द क्रेजी सुमित नाम का एक यूट्यूब चैनल है. जिससे सुमित नाम का लड़का वीडियो शेयर करता है. उसने एक प्रैंक यानी खुराफ़ात करने का प्लान बनाया. प्रैंक में ये किया कि सड़क चलती लड़कियों को अचानक चूमकर भाग गया. वीडियो में देखेंगे तो पाएंगे कि जिन लड़कियों के साथ ये भद्दा मजाक किया वो पूरी तरह शॉक में थीं. https://www.youtube.com/watch?v=jgm7iL-uqzo जाहिर सी बात है कि वीडियो की खूब बुराई हुई. लोगों ने लड़के को गरियाया. और लड़के को इस भद्दे मज़ाक के लिए बहुत लताड़ा. जिसके बाद लड़के ने वीडियो हटा लिया. पर यूट्यूब पर ये वीडियो फिर भी घूमता रहा. लड़के ने इस सब कुछ के बाद माफ़ी मांगी है. https://www.youtube.com/watch?v=L7zGExpJCN0 पर उन 2000 लाइक्स का क्या, जो वीडियो डिलीट होने के पहले यूट्यूब पर मिल चुके थे. उस मानसिकता का क्या, जिसके चलते ये वीडियो शूट किया गया. उस सोच का क्या, जो लड़कियों को छू लेने, चूम लेने जैसी चीजों को यौन उत्पीड़न मानती ही नहीं?
Advertisement










