मेरे पति का कोई दुश्मन नहीं था. न तो उनकी किसी से लड़ाई हुई थी. वह बीमार थे. मुझे नहीं पता कि उनकी हत्या हुई है या उन्होंने आत्महत्या की है.
बंगाल में जंगलराज है. चुनाव आयोग को इस घटना का संज्ञान लेना चाहिए. बंगाल में कानून व्यवस्था नहीं रह गई है. बीजेपी कार्यकर्ताओं की लगातार हत्या हो रही है. तृणमूल कांग्रेस राजनीतिक पार्टी है या हत्या करने वाली संस्था. यह बहुत दुखद है. बंगाल की जनता अपने वोट के माध्यम से इसका जवाब देगी.शहनवाज हुसैन ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके तानाशाही रवैया का जवाब बंगाल की जनता देगी. पश्चिम बंगाल की 42 सीटों के लिए 7 चरणों में चुनाव होंगे. यहां टीएमसी के अलावा कांग्रेस, बीजेपी और लेफ्ट पार्टियां मैदान में हैं. एक दिन पहले ही पीएम मोदी ने सिलीगुड़ी में रैली की थी. पीएम ने कहा था कि निर्दोषों को परेशान करने वालों को बीजेपी की सरकार बनते ही जवाब देना होगा. पीएम ने लोगों से कहा था कि वे बिना डरें वोट देने जाएं.
कांग्रेस के AFSPA में संशोधन वाले चुनावी वादे के पीछे का गणित क्या है? |दी लल्लनटॉप शो| Episode 187










