The Lallantop

खेत में 3 फेस ट्रांसफॉर्मर रखा था, लड़के ने कनेक्ट कर म्यूजिक सिस्टम चला दिया!

लोग अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं

Advertisement
post-main-image
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट

सोशल मीडिया पर आए दिन कई अजब-गजब वीडियो वायरल होते रहते हैं. किसी को देख लोग हंसते हैं तो किसी को देख होश उड़ जाते हैं. हाल ही में हमने आपको एक वीडियो दिखाया था कि कैसे एक लड़के ने खड़ी चढ़ाई पर अपने ट्रैक्टर को केवल दो पहियों पर चढ़ा दिया था. ये वीडियो काफी देखा गया था, अगर आपने नहीं देखा हो तो यहां क्लिक कर देख सकते हैं. अब ऐसा ही एक और वीडियो काफी वायरल (Social Media Viral Videos) है जिसे देख लोग समझ नहीं पा रहे कि हंसे या गुस्सा करें?

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी देखा जा रहा है. इसमें एक शख्स ने लाइट के ट्रांसफॉर्मर के पास ही गाना बजाने की मशीन लगाई हुई है. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक खेत है. खेत में डीपी लगी हुई है. डीपी के पास की जगह पर एक मशीन और छोटा सा स्पीकर रखा गया है. इसी में गाने बज रहे हैं. वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया कि हम गांव वाले कुछ भी कर सकते हैं.' वीडियो काफी देखा जा रहा है. आप भी ये वायरल वीडियो देखिए..

Advertisement

इसे करीब 1.5 करोड़ लोगों ने देख लिया है. इस वीडियो पर लोग अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं. किसी ने लिखा कि पक्का घर में लाइट नहीं आ रही होगी तो किसी ने लिखा कि इस भाई को तो 21 तोपों की सलामी देनी चाहिए.' एक ने लिखा कि गांव वाले हैं. हम कुछ भी कर सकते हैं. जुगाड़ के मामले में आगे रहते हैं, पर इतना रिस्क लेना अच्छी बात नहीं है.' कुल मिलाकर लोगों को तो ये वीडियो गजब लगा है और वे इसे लेकर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

वीडियो: सोशल लिस्ट: सारस से मिले आरिफ, कानपुर चिड़ियाघर का वीडियो देख लोग बोले, पहले ही आजाद था, अब कैद में है

Advertisement
Advertisement