The Lallantop

'बादशाह सांड को खोजके लाओ, 50 हजार इनाम पाओ'

पढ़िए 3 साल के बादशाह की दिल छू लेने वाली स्टोरी. ;)

Advertisement
post-main-image
symbolic image
एक शख्स ने अपना खोया हुए सांड का पता बताने वाले को 50 हजार रुपये इनाम देने का ऐलान किया है.  बनारस के सारनाथ में जगह-जगह ‘गुमशुदा सांड’ का एक पोस्टर दिख रहा है जिसमें सांड की कद-काठी, नाम पता लिखा है.
Photo : ANI
Photo : ANI

सारनाथ के मनोज पांडे का सांड पिछले हफ्ते गुम हो गया था. सांड का नाम ‘बादशाह’ है. बादशाह 3 साल का बच्चा है. पहले तो मनोज ने उसे खुद ढूंढने की बहुत कोशिश की. पर जब बादशाह नहीं मिला तो मनोज का पता बताने वाले पर 50 हजार रुपये का इनाम रख दिय़ा.
फोटो मिसिंग है पर काली को खोजना है

मनोज कहते हैं, 'बादशाह सिर्फ एक जानवर नहीं था. वो हमारे लिए नंदी था जिसकी हम पूजा करते थे. वो हमारे किचन तक में आ जाता था. वो कहीं भी आता जाता था और कभी किसी को नुकसान नहीं पहुंचाता था.'
मनोज ने उस पर इनाम इसलिए रखा है कि अगर कोई उसे चुराकर बेचने के लिए ले गया है तो वापस दे  जाए. उसने थाने में बादशाह की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी लिखाई है और जगह जगह पोस्टर भी लगा दिए हैं.
हे भोलेनाथ! कित्ता प्यार करते हैं ये अपने सांड से. जल्दी मिला दो उन्हें उससे.


ये स्टोरी दी लल्लनटॉप में इंटर्नशिप कर रही आकांक्षा ने एडिट की है.
 

Advertisement
Advertisement