कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान BJP नेताओं की डुबकी पर तंज कसा है. मध्यप्रदेश के महू में 'जय बापू, जय भीम, जय संविधान' रैली में खरगे ने सवाल उठाया कि गंगा में डुबकी लगाने से क्या देश की गरीबी मिट जाएगी या भूखे पेटों को खाना मिलेगा. उन्होंने कहा कि BJP के नेता अच्छी तस्वीरों के लिए डुबकी पर डुबकी लगा रहे हैं.
महाकुंभ के बीच बोले खरगे, 'गंगा में डुबकी से गरीबी दूर हो जाती है?', BJP ने ये जवाब दिया
Mallikarjun Kharge के इस बयान पर BJP ने पलटवार किया है. पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर हिंदुओं की आस्था पर हमला करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, "महाकुंभ सदियों से सनातन धर्म का प्रतीक है. पूरी दुनिया इसे सम्मान देती है. लेकिन कांग्रेस पार्टी इसका मजाक बना रही है."


कांग्रेस अध्यक्ष ने सवाल उठाया,
"अरे भाई गंगा में डुबकी लगाने से ग़रीबी दूर होती है क्या, क्या आपको पेट में खाना मिलता है? मैं किसी की आस्था पर सवाल नहीं उठाना चाहता. अगर किसी को बुरा लगे तो मैं माफी मांगता हूं. लेकिन बताइए, जब बच्चा भूखा मर रहा है, बच्चा स्कूल में नहीं जा रहा है, मजदूरों को मजदूरी नहीं मिल रही है… जब ये सब है, तो ये लोग कॉम्पिटीशन में डुबकियां मार रहे हैं. कॉम्पिटीशन में पहले एक डुबकी मारता है, फिर दूसरा… और जब तक TV पर अच्छा नहीं आता, तब तक डुबकी मारते रहते हैं. "
खरगे ने कहा,
"ऐसे लोग देश का भला नहीं कर सकते. हमारी आस्था भगवान में है. लोग रोज़ पूजा करते हैं, महिलाएं पूजा करके ही घर से निकलती हैं, इसमें कोई दिक्कत नहीं है. लेकिन गरीबों का धर्म के नाम पर शोषण हो, ये हमें मंज़ूर नहीं. "
खरगे जब ये बयान दे रहे थे तब रैली में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मौजूद थे.
खरगे के इस बयान पर BJP ने पलटवार किया है. पार्टी प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने कांग्रेस पर हिंदुओं की आस्था पर हमला करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा,
"महाकुंभ सदियों से सनातन धर्म का प्रतीक है. पूरी दुनिया इसे सम्मान देती है. लेकिन कांग्रेस पार्टी इसका मजाक बना रही है."
पात्रा ने आगे कहा,
"खरगे ने सवाल उठाया कि गंगा में डुबकी लगाने से क्या गरीबी मिटेगी, नौकरी मिलेगी या खुशहाली आएगी. मैं मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी को चुनौती देता हूं कि वे ऐसा बयान किसी और धर्म की आस्था पर दें. क्या वे इफ्तार पार्टी को लेकर ऐसा सवाल उठा सकते हैं? वे ऐसा सोच भी नहीं सकते. कांग्रेस का यह बयान शर्मनाक और उनकी सनातन विरोधी सोच का परिचय है."
बता दें कि आज गृह मंत्री अमित शाह ने भी कुंभ में डुबकी लगाई. इससे पहले यूपी की पूरी कैबिनेट ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ गंगा में डुबकी लगाई थी.
वीडियो: तारीख: कहां से आते हैं इतने नागा साधु, कुंभ के बाद कहां लौट जाते हैं?












.webp?width=275)
.webp?width=275)

.webp?width=120)




