The Lallantop

40 घरों में चोरी करके मेड ने बनाए 5 करोड़

गुड़गांव की सुपर चोर मेड्स ने जिन घरों में बर्तन, चौका, झाड़ू पोंछा किया वहीं चोरी की. और ढेर सारा माल बटोर लिया. गैंग के 6 मेंबर धर लिए हैं पुलिस ने.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
बुधवार को गुड़गांव में 6 लोगों का गैंग अरेस्ट किया है. इनमें से दो हैं काजल और पूनम. जो घरों में काम करती हैं. झाड़ू पोंछा बर्तन सफाई के अलावा एक और बड़ा काम. चोरी. पिछले 9 महीने में 40 से ज्यादा घरों में चोरी की. करीब 5 करोड़ का सामान जोड़ लिया. इनके अलावा रवि कुमार, जो काजल का पति है. शिवम, दो ज्वैलर्स विकास कुमार और राकेश कुमार अरेस्ट किए गए हैं. पुलिस ने एक्शन तब लिया जब लोगों ने उनकी CCTV फुटेज और फोटोज सोशल नेटवर्क पर शेयर किया. भुक्तभोगियों ने व्हाट्सऐप पर एक ग्रुप बनाया. और इन चोरों को पकड़ने के आइडियाज शेयर किए. उनका कहना है कि पुलिस सामान बरामद करने में नाकाम रही है. चोरों ने बहुत महंगे आइटम चुराए हैं. उनमें से कुछ तो 100 साल पुराने हैं. इत्ते जबरदस्त डेयरिंगबाज चोर हैं. गुड़गांव में करीब 40 चोरियां कीं. फरीदाबाद में 20, दिल्ली-नोएडा में 100 से ज्यादा घरों में काम लगाया. अकेली काजल ने 50 घरों में अपना हुनर दिखाया है.

Advertisement
Advertisement