86 साल के 'मंत्री जी' ने औरत को गलत जगह छुआ
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री हैं बाबूलाल गौर. उनकी शर्मनाक करतूत का वीडियो सामने आया है.
फोटो - thelallantop
21 अप्रैल 2016 (अपडेटेड: 21 अप्रैल 2016, 10:28 AM IST)
''रेप कई बार सही होते हैं, कई बार गलत.''
"चेन्नई में यौन अपराध कम होते हैं, क्योंकि महिलाएं वहां पूरे कपड़े पहनती हैं."
"शराब पीना मौलिक अधिकार है. आजकल ये स्टेटस सिंबल है."
"एक बार कुछ रूसी औरतों ने पूछा बिना चेन या बेल्ट के धोती कैसे पहनते हैं, मैंने कहा ये तो नहीं बता सकता है, पर उतारते कैसे हैं, ये टेक्नीक बता सकता हूं, पर ये सीखने के लिए अकेले में मिलना पड़ेगा."
"औरतें घर में पूजा कर लें, यही बहुत है."
"व्यापमं में लोगों का मरना नॉर्मल है, जो दुनिया में आता है उसे जाना ही है."
ये शर्मनाक उद्गार मध्य प्रदेश के होम मिनिस्टर बाबूलाल गौर के हैं. एक समय वो प्रदेश के मुख्यमंत्री भी थे. इनका हालिया कारनामा देख लीजिए. भोपाल के बरखेड़ा पठानी एरिया में थे गुरुवार को. सात लो फ्लोर बसों को हरी झंडी दिखा रहे थे. जाने क्या सूझी एक महिला के पीछे थप्पड़ जैसा कुछ मारते नजर आए. इतने पर भी नहीं रुके दूसरा हाथ भी महिला के पीछे-पीछे गया. https://www.youtube.com/watch?v=iQ6tQ69M3GI
अब यह वीडियो सामने आ गया है तो इनकी फिर फजीहत हो रही है. 86 साल के बाबूलाल गौर मध्य प्रदेश में बीजेपी के सीनियर नेता हैं. 2 जून 1930 को उत्तरप्रदेश के प्रतापनगर में पैदा हुए बाबूलाल गौर की चलती एमपी में ज्यादा है. 23 अगस्त 2004 से 29 नवंबर 2005 तक मुख्यमंत्री भी रहे चुके हैं. 1977 में गोविन्दपुरा से चुनाव लड़े थे, सात बार लगातार वहां से विधायक रहे. आपातकाल के टाइम जेल में भी रह के आए हैं. फिलहाल ये हरकत कर विवादों में आ गए हैं.
Add Lallantop as a Trusted Source