The Lallantop

ड्राइवर को पिस्टल दिखा-दिखा कर बट से मारा, लखनऊ में रोड रेज की घटना का वीडियो वायरल

लखनऊ में ड्राइवर को बीच सड़क पर पीटने वाला आरोपी विनोद मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
post-main-image
लखनऊ में कार में टक्कर लगने पर दबंग ने बीच सड़क पर वैगनआर चालक की पिस्टल के बट से पिटाई की. (तस्वीर- सोशल मीडिया)

काला चश्मा, हाथ में पिस्टल, जिसके बट से सामने वाले शख्स को मारा जा रहा. लग रहा है किसी वेब सीरीज की शूटिंग चल रही है. लेकिन घटना असली है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का वीडियो वायरल है. यहां एक सफारी गाड़ी और वैगनआर में टक्कर हो गई. इस पर सफारी वाले शख्स ने गुस्से में आव देखा न ताव और अपनी पिस्टल निकाल ली. वो वैगनआर चालक का कॉलर पकड़कर पिस्टल की बट से उसे मारने लगा. गनीमत रही कि दबंगई दिखाने के चक्कर में उसने पिस्टल से गोली नहीं चलाई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
पूरा मामला क्या है?

घटना लखनऊ के विभूतिखंड थाना क्षेत्र के पॉलिटेक्निक चौराहे की है. पुलिस के मुताबिक मारपीट करने वाले शख्स का नाम विनोद मिश्रा है. वह एक बिजनेसमैन हैं. विनोद अपनी टाटा सफारी गाड़ी से जा रहे थे. उसी दौरान पीछे से रंजीत शुक्ला नाम के व्यक्ति की गाड़ी से सफारी में टक्कर लग गई. फिर क्या था, विनोद ने पिस्टल निकाली और उसे दिखा-दिखा कर उस शख्स को पीटने लगे. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

Advertisement

वीडियो में साफ दिख रहा है कि विनोद मिश्रा ने रंजीत शुक्ला पर पिस्टल से एक के बाद एक कई वार किए और अपशब्द कहे. वहीं, रंजीत उसे छोड़ने की गुहार लगाते रहे. कैब ड्राइवर रंजीत, विनोद से माफी भी मांगते रहे और अपनी सफाई देने की कोशिश भी की, लेकिन विनोद ने उनकी एक नहीं सुनी. इस बीच किसी राहगीर ने घटना को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया.

ये भी पढ़ें- बार में गाना चलाने को लेकर विवाद हुआ, राइफल लेकर आए और DJ वाले को गोली मार दी, वीडियो वायरल

फिलहाल, पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए विनोद मिश्रा को पकड़ लिया है. पुलिस ने उनका असलहा भी जब्त कर लिया है. आरोपी को हिरासत में लेकर उसका चालान कर दिया गया है.

Advertisement

वीडियो: 'लव सेक्स और धोखा' जैसी फिल्में जो वायरल एमएमएस से प्रेरित होकर बनी थी

Advertisement