The Lallantop

महिला से बदसलूकी के आरोप में पुलिस ने पकड़ा था, अखिलेश से मिलकर कहा- 'यादव हूं इसलिए फंसाया'

Lucknow के गोमती नगर में बदसलूकी के आरोपी पवन यादव ने Akhilesh Yadav यादव से मुलाकात की है. अखिलेश से मुलाकात के बाद पवन यादव ने आरोप लगाया कि उसके सरनेम में यादव होने की वजह से उसको फंसाया गया है.

Advertisement
post-main-image
गोमती नगर कांड के आरोपी पवन यादव ने अखिलेश यादव से मुलाकात की है.

लखनऊ (Lucknow) के गोमती नगर में बारिश के दौरान एक युवती से बदलूकी के आरोपी पवन यादव ने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से मुलाकात की है. पवन यादव 15 अगस्त को लखनऊ के सपा कार्यालय पहुंचा. और अखिलेश यादव से मिलकर उनको पूरी घटना की जानकारी दी. करीब 6 दिन जेल में बिताने के बाद पवन यादव फिलहाल जमानत पर जेल से छूटा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आरोपी पवन यादव से मिलने के बाद अखिलेश यादव ने कहा घटना में जो लड़के पकड़े गए और जिसका विधानसभा में नाम लिया गया वह मिलने आया है. उन्होंने कहा कि ये बेचारा चाय पी रहा था उसी दौरान पुलिसवालों ने इसको पकड़ लिया. खैर ये जांच का विषय है, जिसमें ये छूट जाएगा.

अखिलेश यादव ने आगे कहा, 

Advertisement

जिन अधिकारियों ने अपना रुतबा बढ़ाने के लिए और सरकार की इमेज बनाने के लिए इनको पकड़ा और थाने में ले जाकर हाथ जोड़कर जो तस्वीर छापी है. मैं इससे कहूंगा कि उनको मत भूलना और मैं भी उनको नहीं भूलूंगा. विधानसभा में और भी नाम पढ़े जाने चाहिए थे, लेकिन केवल दो नाम पढ़े गए.

वहीं गोमती नगर कांड में आरोपी पवन यादव का कहना है कि वह मौके पर मौजूद नहीं था. वह तो चाय पी रहा था, तभी पुलिस पकड़ के ले गई. पवन का कहना है कि घटना के वीडियो फुटेज में भी दिखाई नहीं दे रहा है. 

पवन यादव ने कहा कि, 

Advertisement

वीडियो में जो दिख रहा है वो बेहद खराब है. मैं उसमें शामिल नहीं था. पुलिस ने अपनी लापरवाही छुपाने के लिए मुझ पर कार्रवाई की. मेरे नाम में यादव है शायद इसलिए मुझे फंसाया गया है. इससे मेरी छवि समाज में धूमिल हुई है. मैंने अखिलेश यादव से मुलाकात कर उनको पूरी बात बताई है. उन्होंने आश्वासन दिया है.

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि पवन यादव के खिलाफ सबूतों के आधार पर कार्रवाई की गई है. आरोपी के खिलाफ पहले से भी लोकल लेवल पर तीन मामले दर्ज हैं. और गोमती नगर मामले में अभी जांच की जा रही है. आरोपी को अभी कोर्ट ने आरोप से मुक्त नहीं किया है.

ये भी पढ़ें - लखनऊ: बीच सड़क महिला से सामूहिक बदसलूकी हुई, सरकार ने कई पुलिसवालों का हिसाब कर दिया

क्या था मामला जिसमें कार्रवाई की गई?

31 जुलाई को लखनऊ में खूब बारिश हुई. जिससे ताज होटल के पास मरीन ड्राइव पर पानी भर गया. वहां 25 से 30 लड़के जमा थे. और हुड़दंग कर रहे थे. उसी दौरान एक लड़की अपने दोस्त के साथ वहां से गुजरी. लड़की को देखते ही हुड़दंगियों ने पहले उस पर पानी डाला. फिर घेरकर बदसलूकी की. हुड़दंगियों से बचने के चक्कर में लड़की बाइक से गिर गई.

वीडियो: ‘उसको फांसी दिलाई जाए...’, अयोध्या गैंगरेप मामले में अखिलेश यादव और अवधेश प्रसाद ने अब क्या बताया?

Advertisement