ये मामला अप्रैल की शुरुआत में खुला. जब पुलिस के पास एक गवाह पहुंचा और ये बताया कि हार्वी ने उसके साथ तब बलात्कार किया, जब वो बच्चा था, एक के बाद एक बातें खुली. पहले गवाह ने दूसरे ऐसे लोगों का नाम पता बताया, जिनके साथ हार्वी के बलात्कार करने की आशंका थी. आंकड़ा बढ़ता गया और अंत में पता लगा कि ये सारे 100 मामलों में भुक्तभोगी 13 बरस से कम उम्र के थे. वहां के क़ानून के हिसाब से ऐसे मुकदमों में केस बांड भराया जाता है. (इसे एक किस्म की जमानत राशि समझिए कि जिस पर केस चल रहा है वो ट्रायल के लिए लौटेगा. इस बात की जमानत.) हार्वी के मामले में इस केस बांड की वैल्यू एक मिलियन डॉलर है.अब एक ग्रैंड ज्यूरी के सामने ये मुकदमा चलेगा. जहां हार्वी के आरोप तय होंगे, बहसें और सजा होगी. लुसियाना प्रांत में बलात्कार सबसे बड़ा अपराध है. और उसके लिए उम्रकैद से लेकर मौत की सजा तक दी जा सकती है. अब हार्वी के लिए क्या सजा तय होगी ये समय आने पर पता चलेगा. बलात्कार खुद में बहुत निर्मम होते हैं. 13 बरस से कम उम्र का तथ्य इस मामले को और भी गंभीर बना देता है. आश्चर्य ये होता है कि एक आदमी सैकड़ों बच्चों के साथ ये अपराध करता आया और कभी आवाज़ नहीं उठी. या कभी उसे सजा नहीं मिली. ऐसी बातें ऐसे अपराधियों के हौसले और बढ़ा देती हैं. 100 बच्चों का आंकड़ा हम सबको डराता है. देश कोई हो, बच्चे सबके साझा हैं. बच्चों पर ख़तरे भी हर जगह एक से हैं. इन तमाम ख़बरों से हम डरते हैं. लेकिन जरूरत सिर्फ सीख लेने की है और थोड़ा ज्यादा मुस्तैद रहने की है. इस मामले में इकलौती अच्छी बात ये है कि अपराधी दुनिया के सामने आया. ये सबक है कि कोई अपने गुनाहों से महीनों या सालों के लिए बच सकता है. हमेशा के लिए नहीं.
100 बच्चों से रेप में पकड़ा गया 71 साल का बूढ़ा
चालीस-पैंतालीस से ज़्यादा सालों से आज़ाद घूम रहा था. फिर एक दिन बारी आ ही गई.
Advertisement

Photo Source - Rapides Parish Sheriff's Office Facebook Page
दुनिया में एक से बढ़कर एक हवसी लोग हैं, कुछ दर वहशी भी लेकिन अभी जिस आदमी की ख़बर हमें मिली. डेलीमेल में छपी तो पता लगा. इस ख़बर ने सारी वहशियत को पीछे छोड़ दिया. अमेरिका के लुसियाना में एक आदमी पकड़ा गया है. उम्र 71 साल. आदमी का नाम है हार्वी जोसेफ फाउंटेन. इस आदमी पर आरोप है कि इसने 1970 वाले समय में 100 नाबालिगों का बलात्कार किया. वहां जुर्म फर्स्ट डिग्री, सेकंड और थर्ड डिग्री में वर्गीकृत होते हैं. इस पर फर्स्ट डिग्री रेप के इलज़ाम हैं. 1 अप्रैल को पुलिसवालों के इसके हार्वी के खिलाफ शुरुआती शिकायत मिली थी. उसकी जांच हुई तो सामने आया कि हार्वी ने कम से कम 50 नाबालिगों का बलात्कार किया है. 9 अप्रैल को इस आदमी को वहां की पुलिस ने गिरफ्तार किया. तब इस पर 50 रेप के आरोप थे. और तब तक पुलिस के पास पर्याप्त सबूत आ गए थे कि इसने इतने अपराध किये हैं. लेकिन जब जांच हुई तो 50 रेप और होने का पता चला. कुल आंकड़ा 100 का पहुंच गया. ये सब अपराध उसने पाइनविले इलाके में किये थे. जहां उसका घर हुआ करता था.
Advertisement













