मैंने कभी दावा नहीं किया कि मैंने सारे काम पूरे कर लिए. वो 70 साल के बाद भी दावा नहीं कर सकते तो मैं 5 साल में कैसे कर सकता हूं. अब भी बहुत कुछ करना है. बहुत कुछ करने का माद्दा है और इसके लिए निरंतर प्रयास की ज़रूरत है और उसके लिए मुझे आपके निरंतर आशीर्वाद की भी ज़रूरत है.
कांग्रेस 70 साल में सब करने का दावा नहीं कर सकती, मैं 5 साल में कैसे करूं: मोदी
पीएम मोदी की इस क्लिप को विपक्ष वाले काट-काट कर वायरल करेंगे.
Advertisement

अब भी बहुत कुछ करना है. बहुत कुछ करने का माद्दा है और इसके लिए निरंतर प्रयास की ज़रूरत है और उसके लिए मुझे आपके निरंतर आशीर्वाद की भी ज़रूरत है- पीएम मोदी
मिशन लोकसभा की तैयारी में सभी पार्टियां जी-जान से जुटी हैं. सबने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. इस लाइन में सबसे आगे पीएम नरेंद्र मोदी ही हैं. लगातार बिना थके, बिना रुके रैलियां कर रहे हैं. 2 अप्रैल को वो बिहार में थे. यहां भी उन्होंने कई रैलियां निपटाईं. जमुंई भी पहुंचे. जहां से चिराग पासवान मैदान में हैं. मंच पर पहुंचने के साथ ही वो कांग्रेस पर हमलावर हो गए. भोजपुरी से भाषण की शुरुआत की और एक ब्लंडर पर भाषण खत्म किया. ब्लंडर हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि विपक्ष वाले मोदी के भाषण के इस पार्ट को काट कर ज़रूर इस्तेमाल करेंगे. पीएम मोदी ने कहा:
अब पीएम के 70 साल वाले गणित की बात 15 अगस्त 1947 के बाद से अप्रैल 2019 तक, भारत को आज़ाद हुए करीब 72 साल हो चुके हैं. आजादी के बाद से इन सालों में बिल्कुल ऐसा नहीं है कि सिर्फ कांग्रेस की सरकार रही हो. इन 72 सालों में 5 साल तो खुद पीएम मोदी की सरकार है. इससे पहले भी अटल बिहारी यानी कि बीजेपी की सरकार थी. उनके पूरे कार्यकाल को जोड़े तो ये आंकड़ा करीब 6 साल 2 महीने के आस पास बैठता है. ऐसे में 72 सालों में तो 11 साल तो ऐसे ही निकल गए. अब इसमें वीपी सिंह की सरकार, मोरार जी देसाई की सरकार भी हैं. कैल्कुलेशन और भी विस्तार से किया जा सकता है लेकिन फोकस इस बात पर है कि बार-बार पीएम मोदी का 70 साल, 70 साल करना कितना सही है. खैर, अब पीएम के जमुई वाले भाषण की बात कर लेते हैं. पीएम मोदी ने जमुई की रैली में उमर अब्दुल्ला के बहाने कांग्रेस को भी घेरा. उमर अब्दुल्ला ने बयान दिया था कि जम्मू कश्मीर को अपना प्रधानमंत्री और अपना राष्ट्रपति चाहिए. उनकी इसी बात पर पीएम मोदी ने कहा- कांग्रेस इस बयान के खिलाफ कुछ नहीं बोल रही है, इसका कहीं कोई विरोध नहीं हो रहा है. बताइये एक देश में एक साथ दो पीएम कैसे हो सकते हैं. पीएम मोदी ने कहा कि जब भी कांग्रेस और उनके सहयोगी दल सत्ता में आते हैं पूरी शासन प्रणाली को रिवर्स गियर में ले जाते हैं. नक्सल पर बात करते हुए उन्होंने कहा- यूपीए के आखिरी पांच वर्षों में नक्सली-माओवादी विचारधारा से प्रभावित जितने युवाओं ने सरेंडर किया, उससे ढाई गुना ज्यादा युवा पिछले 5 साल में मुख्यधारा में आए हैं. मोदी ने जमुई की जनता को महंगाई की भी याद दिलाई. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आते ही महंगाई भी अपने आप बढ़ने लगती है. आतंकी वारदातें बढ़ने लगती हैं. देश में हिंसा बढ़ जाती है. असंतोष बढ़ जाता है. कालाधन बढ़ने लगता है. इसके साथ उन्होंने महागठबंधन पर भी चुटकी ली. उन्होंने कहा कि महामिलावटी नेता आज चौकीदार से परेशान हैं. उन्हें गाली दे रहे हैं.
Advertisement













