लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के बीच दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने शनिवार, 25 मई को परिवार संग वोट किया. उन्होंने वोट देने के बाद एक तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर की. अपने पोस्ट में CM केजरीवाल लोगों से वोट देने की अपील करते हुए लिखा कि आज मैंने तानाशाही, बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ वोट डाला है. उनके इस पोस्ट पर पाकिस्तानी नेता फवाद चौधरी ने प्रतिक्रिया दी. इमरान खान की पार्टी पीटीआई के नेता फवाद चौधरी ने लिखा- ''शांति और सद्भावना ही नफरत और उग्रवाद की ताकतों को परास्त करेगी.''
केजरीवाल के लिए पाकिस्तानी नेता ने किया ट्वीट, Delhi CM ने आतंकवाद का नाम ले मुंह का पानी उतार दिया
Delhi के CM Arvind Kejriwal के X पोस्ट पर फवाद चौधरी (Fawad Chaudhry) ने प्रतिक्रिया दी थी. जिस पर केजरीवाल ने उन्हें लताड़ दिया. केजरीवाल ने क्या-क्या कहा? फिर फवाद ने क्या किया?
.webp?width=360)
इसके बाद CM अरविंद केजरीवाल ने फवाद चौधरी को जवाब देते हुए लिखा,
“चौधरी साहब, मैं और मेरे देश के लोग अपने मसलों को संभालने में पूरी तरह सक्षम हैं. आपके ट्वीट की जरूरत नहीं है. इस वक्त पाकिस्तान के हालात बहुत खराब हैं. आप अपने देश को संभालें. भारत में हो रहे चुनाव हमारा आंतरिक मामला है. आतंकवाद के सबसे बड़े प्रायोजकों (पाकिस्तान) का हस्तक्षेप भारत बर्दाश्त नहीं करेगा.”
केजरीवाल के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए फवाद हुसैन ने लिखा कि सीएम साहब! चुनाव प्रचार आपका अपना मुद्दा है, लेकिन मैं चाहता हूं कि आप उग्रवाद के मुद्दे का जिक्र करें. चाहें वह पाकिस्तान में हो या भारत में, यह एक ऐसा मुद्दा है जो सभी के लिए खतरनाक है. इस मुद्दे से हर किसी को चिंतित होना चाहिए. उन्होंने आगे लिखा कि पाकिस्तान में स्थिति बहुत खराब है, लेकिन लोगों को बेहतर समाज बनाने का प्रयास करना चाहिए.

चौधरी फवाद हुसैन ने आगे लिखा कि इंडिया में नेताओं के भाषण पाकिस्तान की आलोचना बगैर पूरे नहीं होते, जबकि पाकिस्तान में किसी को भी भारतीय राजनीति की परवाह नहीं है, ऐसा क्यों है? एक कारण यह हो सकता है कि पाकिस्तान मुस्लिम भारत के महत्व का पर्याय है और बीजेपी मुस्लिम विरोधी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए पाकिस्तान का इस्तेमाल करती है?

AAP को पाकिस्तान के नेता का सपोर्ट मिलने के बाद BJP ने इसे मुद्दा बनाने की कोशिश की. BJP ने लिखा,
"यह पाकिस्तान की अरविंद केजरीवाल के पक्ष में वोट की अपील है. दिल्ली और देशवासियों, गृह मंत्री अमित शाह की बात का सबूत देखिए, उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल के ज्यादातर समर्थक पाकिस्तान से हैं! लीजिए आ गया उसका एक और सबूत. अभी भी वक्त है, सोच समझकर वोट करिए!."
दिल्ली की सात लोकसभा सीटों सहित देश के आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों पर वोटिंग सुबह से जारी है. दिल्ली में भी गर्मी के बावजूद सुबह से ही लोग काफी संख्या में लाइन में लगकर मतदान कर रहे हैं. यह मतदान शाम पांच बजे तक जारी रहेगा.
वीडियो: अरविंद केजरीवाल के PA को बर्खास्त क्यों किया गया?









