जनसुराज (Jan Suraj) के फाउंडर और राजनीतिक विश्लेषक प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने बड़ा दावा किया है. उनके मुताबिक बिहार में साल 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जनसुराज अकेले दम पर चुनाव में जीत हासिल करके आएगी. किशोर ने दावा इंडिया टुडे को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू के दौरान किया.
प्रशांत किशोर के मुताबिक वो बिहार में बदलाव लाने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने इंटरव्यू के दौरान कहा,
'लिखकर दे रहा हूं...' साल 2025 में बिहार में किसकी बनेगी सरकार? प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
Jan Suraj के फाउंडर और राजनीतिक विश्लेषक Prashant Kishor के मुताबिक बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में उनकी पार्टी अकेले दम पर सरकार बनाएगी.

“मैं लिखित में दे देता हूं कि 2025 के चुनावों में जनसुराज अपने दम पर जीत कर आएगा. और अगर न आए तब भी आप मुझसे पूछ लीजिएगा. अगर जनसुराज नहीं जीता तो मैं यह सब बदलाव के प्रयास छोड़ दूंगा.”
PK ने आगे कहा कि जब उन्होंने बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा को लेकर भविष्यवाणी की थी, तब किसी ने उन पर विश्वास नहीं किया था. उन्होंने कहा,
“मैंने पहले भी बंगाल को लेकर कहा था कि भाजपा 100 से ज्यादा सीटें नहीं जीत पाएगी. लेकिन तब मेरी बात का किसी ने विश्वास नहीं किया. पर जब नतीजे सामने आए तो सभी आश्चर्यचकित रह गए. भाजपा को 77 सीटों पर संतोष करना पड़ा.”
ये भी पढ़े: 'आपके पास बेलगाम शक्ति नहीं..' केरल के राज्यपाल के इस फैसले को हाई कोर्ट ने रद्द कर दिया
प्रशांत किशोर से जब सवाल किया गया कि सरकार बनाने के लिए क्या वो किस पार्टी का सहारा लेंगे? इसके जवाब में उन्होंने कहा,
‘लोकसभा चुनाव में BJP को मिलेगी बहुमत’“जनसुराज अकेले बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है और अपने दम पर हम बहुमत लाकर दिखाएंगे.”
वहीं प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भविष्यवाणी की है कि इन चुनावों में BJP को 300 से ज्यादा सीटें मिलेंगी. उन्होंने कहा,
“2019 में बीजेपी ने 303 में से 250 सीटें उत्तर और पश्चिम क्षेत्र से हासिल की थी. जबकि पूर्व और दक्षिण में BJP के पास लोकसभा में लगभग 50 सीटें हैं, इसलिए माना जाता है कि पूर्व और दक्षिण में बीजेपी की सीट हिस्सेदारी बढ़ रही है. यहां 15-20 सीटें बढ़ने की उम्मीद है, जबकि उत्तर और पश्चिम में पार्टी को कोई खास नुकसान नहीं हो रहा है.”
प्रशांत किशोर ने साथ ही बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के दौरान पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स को GST के दायरे में लाया जा सकता है.
वीडियो: प्लेऑफ के ये आंकड़े देख RCB के फैन्स पहले ही माथा पीटने लगेंगे…!













