हैंडपंप किस काम आता है? पानी निकालने के? क्या इसका कोई और काम भी होता है? होता हो तो पता नहीं. हमारी तरह जब पुलिस हैंडपंप चलाती है तो उसमें से भी पानी ही निकलना चाहिए. लेकिन उसमें से शराब़ निकलने लग गई. ये देखकर पुलिस भी थोड़ा चौंक गई. वाकया हुआ है यूपी के झांसी के अंदर.
यूपी के झांसी में हैंडपंपों को बना दिया 'साकी', चलाते ही उगलते हैं शराब ही शराब, पुलिस भी हैरान
दरअल बुंदेलखंड के कई इलाकों में कुछ लोग अवैध रूप से कच्ची शराब़ बेचने का काम करते हैं. ज़ाहिर सी बात है अवैध रूप से काम कर रहे हैं तो उसे छिपाने के लिए भी अलग-अलग हथकंडे अपनाते हैं. मामले उसी से जुड़ा है.


आजतक से जुड़े अमित कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट के मुताबिक़ बुंदेलखंड के कई इलाकों में कुछ लोग अवैध रूप से कच्ची शराब़ बेचने का काम करते हैं. ज़ाहिर सी बात है अवैध रूप से काम कर रहे हैं तो उसे छिपाने के लिए भी अलग-अलग हथकंडे अपनाते हैं. इसलिए उन्होंने कथित तौर पर कच्ची शराब़ के टैंक ज़मीन में गाड़ दिए. और जब भी कोई शराब़ लेने आता तो उसे हैंडपंप से शराब़ निकाल कर दे देते हैं.
ज़मीन में 600 लीटर शराब़रिपोर्ट के मुताबिक़ पुलिस को किसी ने इस अवैध शराब़ की ब्रिकी के बारे में सूचना दी थी. बताया कि झांसी के मोठ तहसील के परगोना कबूतरा डेरे पर अवैध शराब़ की ब्रिकी हो रही है. पुलिस और आबकारी विभाग की टीम वहां पहुंची. लेकिन शराब़ नहीं मिली. काफ़ी देर तक पुलिस ने खोजबीन की. लेकिन पुलिस ने जब आसपास के खेतों में इधर-उधर देखा तो वहां कई हैंडपंप लगे थे. पुलिस को शक़ हुआ. जब हैंडपंप चलाया तो उसमें से शराब़ निकलने लगी. जब हैंडपंप की खुदाई की गई तो उसमें से देखते ही देखते 600 लीटर अवैध शराब़ निकली.
ये भी पढ़ें: अपनी शादी में दूल्हा शराब पीकर नाचा, 'आज मेरे यार की शादी है' गाया और फिर सोता रह गया
आजतक से बातचीत करते हुए ज़िला आबकारी अधिकारी अशोक राम ने बताया कि मोठ कोतवाली क्षेत्र के गांव परगैना में अवैध शराब़ ब्रिकी का काम हो रहा था. इसलिए आबकारी टीम और पुलिस ने मिलकर वहां छापा मारा. इसमें पुलिस ने 3 हज़ार लीटर लहन (एक प्रकार की झाड़ी जो कच्ची शराब़ बनाने में इस्तेमाल होती है) को नष्ट किया. 600 लीटर अवैध शराब़ ज़ब्त की. दो महिला आरोपियों को गिरफ़्तार किया. अब शराब़ अधिनियम के तहत उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई की जाएगी.
वीडियो: सेहत: शराब की लत, सब्सटेंस एब्यूज, के लिए शरीर की बनावट ज़िम्मेदार?












