The Lallantop

ममता के मंत्री कहते हैं, कोलकाता में एक छोटा पाकिस्तान है

पांचवे दौर की वोटिंग है, 52 सीटों पर चुनाव है, ठीक उसके पहले फरहाद हकीम छिछिया दिए हैं.

Advertisement
post-main-image
फोटो Facebook से
पश्चिम बंगाल में चुनाव चल रहे हैं, पांचवे दौर की वोटिंग भी चल रही है. ये वो टाइम है जब नेता जी लोग को कह दो तो एक वोट के लिए चौबीस घंटे देहरी पर शीर्षासन लगा के खड़े रहें. वोटर को लुभाने के लिए हर कुछ हो रहा है. ऐसे में ममता दी के एक नेता जी कुछ कहते-कहते ज्यादा ही बहक गए. उनको लगा था ऐसा कहने से मुसलमान वोटर खुश होंगे. शाबाशी देंगे. पाकिस्तान के अखबार 'द डॉन' की रिपोर्टर से कहा 'आप हमारे साथ आइए, कोलकाता के मिनी पाकिस्तान ले चलते हैं.' मिनी पाकिस्तान से उनका मतलब गार्डन रीच इलाके से था. नेताजी का नाम फरहाद हकीम है. ममता जिज्जी की सरकार में मंत्री हैं. आज 52 सीटों पर चुनाव है. आज उनके बयान पर बवाल मचा है. भाजपा चढ़ बैठी है इस बयान पर. लल्लन एक बात कहे. काहे मिनी पाकिस्तान कह रहे हो गार्डन रीच को? जितने बांग्लादेशी अवैध रूप से पश्चिम बंगाल में रह रहे हैं, उस हिसाब से तो सारा बंगाल मिनी बांग्लादेश है.' वैसे ये वही फरहाद हकीम हैं जो एक स्टिंग ऑपरेशन में 5 लाख के लिए मगंतो जैसे गिरते दिखे थे.

ON कैमरा रिश्वत लेते पकड़े गए TMC के नेता

 

Advertisement
Advertisement