The Lallantop

ये है सच्चा देशभक्त लक्की मुर्गा

भाईसाब अपनी जान पर खेल कर 6 तेंदुए पकड़वाए हैं इस मुर्गे ने. और कहां तक इसकी जांबाजी के किस्से कहें.

Advertisement
post-main-image
Symbolic image
देशभक्त ही नहीं जांबाज बहादुर भी. अपनी जान पर खेल कर एक दो नहीं पूरे 6 तेंदुए पकड़वाए हैं इस मुर्गे ने. गुजरात के नवसारी में एक गांव है नादरखा. वहां जनवरी से मई तक 6 तेंदुए पकड़े गए हैं. गांवों में तेंदुओं का आतंक है. लेकिन उनको एक हीरो पर भरोसा होने लगा है. जो है एक मुर्गा. पांचवें तेंदुए को पकड़ने में इसने अपना एक पंख गंवा दिया. लेकिन जान बच गई. गांव वाले इसे लक्की तेंदुआ कहने लगे हैं. क्योंकि उसके कुछ ही वक्त बाद इसने छठें को भी दबोचवा दिया. दरअसल वन विभाग की टीम तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरे में चारा रखती है. वो चारा होता है मुर्गा. वह मुर्गा अक्सर शिकार बन जाता है तेंदुए का. लेकिन ये मुर्गा तो लक्की है. ये उल्टा उनको शिकार बना लेता है. बोलो है कि नहीं देशभक्त मुर्गा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement