राजस्थान के बाड़मेर जिले में शनिवार को एक ऊंट ने अपने मालिक का सर धड़ से अलग कर दिया. ऊंट को उसके मालिक ने तपती धूप में दिन भर के लिए घर के बाहर बांध दिया था. उर्जाराम मांगता गांव के रहने वाले थे. बाड़मेर से लगभग 57 किलोमीटर की दूरी पर बसा है ये गांव. शनिवार को उर्जाराम के घर उनके कुछ गेस्ट पाधारे हुए थे. उनकी आव-भगत में ऐसे मशगूल हुए कि ये याद नहीं रहा कि बाहर धूप में ऊंट बंधा है. दिल्ली में बैठे हम लोगों को इतनी गर्मी लग रही है. सोचो रेत से भरी जगह राजस्थान का हाल क्या हो रहा होगा. क्षण भर के लिए बाहर निकलने पर इंसानों की ऐसी-तैसी हो रही है, वो तो अबोल जानवर है. अब दिनभर उसके पैर बांध कर घर के बाहर छोड़ दिया जाए तो बेचारा खौराएगा ही न. गेस्ट को सर्व करते-करते अचानक उर्जाराम को याद आया कि उन्होंने अपने ऊंट को तो बाहर छोड़ दिया है. गिल्टी फील कर वो गए उसे लाने. जैसे ही खूंटे से रस्सी खोलने के लिए पास गए, खिसियाए ऊंट ने उर्जाराम पर हमला कर दिया. उसने उर्जाराम को गले से पकड़ लिया और उठाकर जमीन पर फेंक दिया. उसके बाद उर्जाराम के शरीर को चबाया और फिर सर धड़ से अलग कर दिया. गांव वालों ने बताया कि ऊंट उर्जाराम पर पहले भी हमला कर चुका है. बॉर्डर पर तैनात जवानों को भी इस कड़ी धूप में ऊंटों को संभालना मुश्किल हो रहा है. कुछ दिन पहले ही छांव में जा रहे जवान पर ऊंट ने पीछे से हमला कर दिया था.
ये स्टोरी 'द लल्लनटॉप' के साथ इंटर्नशिप कर रही जागृतिक ने लिखी है.
गर्मी से गुस्साए ऊंट ने अपने मालिक का सिर काट दिया
राजस्थान के बाड़मेर की घटना है. मालिक ने तेज धूप में बांध दिया था. माथा गरम हो गया उसका.
Advertisement

Source: Toonpool
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement


















