The Lallantop

अपना ऑफिस रिच बनाने के लिए वकील ने चुराई कानून की किताबें

हैदराबाद हाईकोर्ट से कानून की 144 किताबें और स्टेशनरी चुरा कर अपना ऑफिस सजाए बैठे थे वकील साहब. क्योंकि क्लाइंट नहीं आते थे.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
बीती 21 मार्च को हैदराबाद पुलिस ने एक वकील को अरेस्ट किया. वकील साहब हैदराबाद हाईकोर्ट से 144 कानून की किताबें पार कर दबाए बइठे थे. सारी किताबें पुलिस ने रिकवर कर ली हैं. high court 3 49 साल की उम्र के वकील साब, जी गंगा वेणुगोपाल कृष्णा नाम है उनका. कभी आंध्र प्रदेश के काकीनंदा इलाके में रहते थे. सीरपुर कागज नगर पेपर मिल के लीगल एडवाइजर हुआ करते थे. तेलंगाना के आदिलाबाद जिले में. 2012 में काम बंद होने के बाद हैदराबाद शिफ्ट हुए. और खोल लिया एक वकालत का ऑफिस. high court 4 लेकिन बड़ी समस्या ये कि धंधा जम नहीं रहा था. बड़ी उठा पटक के बाद भी क्लाइंट मुंह न दिखा रहे थे. अचानक दिमाग की बत्ती जली. आइडिया आया. हाईकोर्ट की किताबें चुरा कर अपने ऑफिस की शोभा बढ़ाने लगे. साथ में और स्टेशनरी भी. ताकि ऑफिस रिच लगे और वो कामयाब वकील नजर आएं. high court 17 मार्च को पुलिस के पास कंप्लेन आई. कि कोर्ट के हाल नंबर 13 से फाइलें गुम हो रही हैं. चारमीनार पुलिस स्टेशन पर केस दर्ज हुआ. CCTV फुटेज की मदद से वकील साहब धर लिए गए. high court 2

Advertisement
Advertisement