
ये खबर हमें दी है ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने.
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक 'पद्मावत' ने रविवार तक ऑस्ट्रेलियन बॉक्स ऑफिस पर 'दिलवाले', 'बाजीराव मस्तानी', 'सुल्तान', 'टाइगर ज़िंदा है' और 'बजरंगी भाईजान' की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. पूरी उम्मीद है कि सोमवार तक आमिर खान की 'धूम 3' को भी पीछे छोड़ देगी.

देखिए तरण आदर्श का वो ट्वीट.
अगर भंसाली की पिछली फिल्मों की कलेक्शन पर नज़र डालें तो, 'पद्मावत' के आगे को कोई टिकता नहीं दिख रहा. साल 2015 में आई 'बाजीराव मस्तानी' ने अपने पहले वीकेंड पर 46.80 करोड़ रुपए कमाए थे. 2014 में रिलीज़ हुई 'गोलियों की रासलीला- रामलीला' ने 51.49 करोड़ रुपए कमाए थे. ये बात अलग है कि 'पद्मावत' को 25 जनवरी को रिलीज के चलते चार दिन लंबा वीकेंड मिला है. भंसाली की इन तीनों ही फिल्मों में मुख्य किरदार रणवीर-दीपिका ने ही निभाए हैं.

'बाजीराव मस्तानी' और 'रामलीला' एक दृश्यों में रणवीर और दीपिका पादुकोण.
साल 2018 की शुरुआत फ़िल्म इंडस्ट्री के लिए इससे बेहतर नहीं हो सकती थी. जहां जाते साल में सलमान खान ने अपनी अबतक सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'टाइगर ज़िंदा है' (337 करोड़ रुपए) से साल का जबरदस्त फेयरवेल किया तो नए साल में 'पद्मावत' ने भी उसे जबरदस्त तरीके से मेन्टेन किया हुआ है.
ये भी पढ़ें :
'पद्मावत' की पहले दिन की कमाई जानकर करणी सेना का दिन ख़राब हो जाएगा












