लल्लनटॉप वीडियो भी देखिए-
लसिथ मलिंगा: 10 घंटे, 2 देश, 2 मैच और ले लिए 10 विकेट
वर्ल्ड कप 2019 में जगह पाने के लिए मरता क्या नहीं करता.
Advertisement

फोटो - thelallantop
मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मैच हुआ. मुंबई ने धोनी की टीम का पछाड़ भी दिया. 37 रन से जीत मिली और इस जीत में तीन विकेट लसिथ मलिंगा के थे. मलिंगा ने इस मैच में शेन वॉटसन, केदार जाधव और रवींद्र जडेजा के विकेट लिए. रात 12 बजे मैच खत्म हुआ तो मुंबई से सीधे फ्लाइट श्रीलंका की ले ली. रात 1.40 बजे की फ्लाइट थी और सुबह 4 बजे वो श्रीलंका के कैंडी में पहुंचे जहां उन्हें एक प्रोविंशियल वनडे टूर्नामेंट खेलना था. कैंडी पहुंचने के कुछ ही घंटों में मलिंगा फिर मैदान पर उतरे. और विकेटों की झड़ी लगा दी. मलिंगा ने गॉल टीम के लिए 49 रन देकर 7 विकेट ले लिए. गॉल ने 50 ओवरों में 255 रन बनाए थे और जवाब में जब कैंडी की टीम बैटिंग करने उतरी तो मलिंगा की गेंदबाजी के आगे ध्वस्त दिखी. मलिंगा के 7 विकेटों के चलते टीम 99 पर ही ऑल आउट हो गई. नतीजा ये कि मलिंगा की टीम 156 रनों से जीत गई. ये वीडियो देखिए-
अब आप सोच रहे होंगे कि मलिंगा मुंबई इंडियन्स की टीम को छोड़कर श्रीलंका ये घरेलू टूर्नामेंट खेलने गए क्यों. वो इसलिए क्योंकि इस टूर्नामेंट में प्रदर्शन से श्रीलंका की वर्ल्ड कप टीम तय होगी. यहां मलिंगा अपनी फॉर्म और प्रदर्शन दिखाकर वर्ल्ड कप टीम में अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं. इस वक्त श्रीलंका का एक कप्तान की भी जरूरत है और मलिंगा इसी को अपना लक्ष्य बना रहे हैं. मलिंगा की इस परफॉर्मेंस से श्रीलंका के नेशनल सलेक्टर अशंथा जी मेल प्रवाभित दिखे. बोले- "मलिंगा की गेंदबाजी मजेदार है. ये इस खिलाड़ी की मेहनत और लग्न का नतीजा है. वो सीधे मुंबई से यहां सुबह 4 बजे पहुंचे, फिर मैच में 10 ओवरों में 7 विकेट भी ले लिए. ये इस खिलाड़ी की कमिटमेंट को भी दिखाता है. " लसिथ मलिंगा इस टूर्नामेंट के चलते आईपीएल के अगले कुछ मैच मिस करेंगे. ये टूर्नामेंट 11 अप्रैल तक चलेगा और मलिंगा का उम्मीद है कि वो 2019 वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंका की टीम का हिस्सा होंगे.
लल्लनटॉप वीडियो भी देखिए-
लल्लनटॉप वीडियो भी देखिए-
Advertisement










