किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में स्थानीय और विदेशी छात्रों के बीच हिंसक झड़प की जानकारी सामने आ रही है (Mob Violence Kyrgyzstan). भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे इंडियन छात्रों के लिए अपने-अपने घरों में रहने की एडवाइजरी जारी की है. झड़प के दौरान पाकिस्तानी छात्रों के घायल होने और मौत होने होने की खबर भी सामने आ रही हैं. कुछ जगहों पर रेप से जुड़ी रिपोर्ट भी सामने आईं हैं. हिंसा से जुड़े कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं. मामले पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी बयान दिया है.
किर्गिस्तान में विदेशी छात्रों पर 'हमला', जयशंकर ने भारतीय छात्रों को दी ये सलाह
मामला Kyrgyzstan की राजधानी Bishkek का है. 13 मई को सोशल मीडिया पर किर्गिज छात्रों और मिस्र के छात्रों के बीच लड़ाई का वीडियो वायरल हुआ. आरोप है कि इसके बाद वहां के छात्रों ने विदेशी स्टूडेंट्स को निशाना बनाना शुरू कर दिया.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, बिश्केक में पाकिस्तानी दूतावास ने जानकारी दी है कि 13 मई को सोशल मीडिया पर किर्गिज छात्रों और मिस्र के छात्रों के बीच लड़ाई का वीडियो वायरल हुआ. आरोप है कि इसके बाद वहां के छात्रों ने विदेशी स्टूडेंट्स को निशाना बनाना शुरू कर दिया. जानकारी के मुताबिक, मेडिकल इंस्टीट्यूट के हॉस्टलों और विदेशी छात्रों के आवासों पर हमला किया गया. बताया जा रहा है कि इनमें ज्यादातर भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के छात्र रहते हैं. दूतावास ने साफ किया कि पाकिस्तानी छात्रों की कथित मौत और रेप के बारे में उन्हें कोई पुष्ट रिपोर्ट नहीं मिली है.
18 मई को पाकिस्तान की राजनीतिक पार्टी PTI (Pakistan Tehreek-e-Insaf) ने एक पोस्ट में दावा किया,
किर्गिस्तान से बेहद परेशान करने वाली खबरें आ रही हैं. हजारों पाकिस्तानी छात्रों पर हमला हो रहा है. हिंसा और मौतों की खबरें आ रही हैं. सभी पाकिस्तानी छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाए जाने चाहिए.
मामले को लेकर पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ ने पोस्ट में लिखा,
किर्गिस्तान के बिश्केक में पाकिस्तानी छात्रों की स्थिति को लेकर चिंता में हूं. मैंने पाकिस्तानी राजदूत को हर जरूरी मदद देने के निर्देश दिए हैं. मेरा ऑफिस भी दूतावास के संपर्क में है और स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है.
इसके अलावा पाकिस्तानी दूतावास ने अपने छात्रों को स्थिति सामान्य होने तक घरों में रहने की सलाह दी.
किर्गिज विदेश मंत्रालय ने मामले पर कहा,
भारत ने क्या कहा?कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने घटना में शामिल व्यक्तियों चाहें विदेशी नागरिक हो या किर्गिस्तान के नागरिक, दोनों को हिरासत में लेने के लिए तुरंत कदम उठाए हैं. मामला कंट्रोल में है और घटना में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं है.
किर्गिस्तान में भारतीय दूतावास ने पोस्ट किया,
हम अपने छात्रों के संपर्क में हैं. स्थिति फिलहाल शांत है लेकिन छात्रों को सलाह दी जाती है कि वो फिलहाल घर के अंदर ही रहें और किसी भी समस्या के मामले में दूतावास से संपर्क करें. हेल्पलाइन- 0555710041.
मामले पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बिश्केक में भारतीय छात्रों की हर संभव मदद की जा रही है. उन्होंने छात्रों से भारतीय दूतावास से संपर्क बनाए रखने की अपील की है.
विदेश मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक किर्गिस्तान में करीब 14,500 भारतीय छात्र रहते हैं. वहां रह रहे पाकिस्तानी छात्रों की संख्या लगभग 10,000 है.
वीडियो: दुनियादारी: अमेरिका में भारतीय छात्रों की संदेहास्पद मौतों का सच क्या है









