The Lallantop

'एक्टिंग छोड़ो, मुझसे जीने मरने की कुश्ती लड़ो खली'

ओलंपिक में लड़ चुके पहलवान कृष्ण कुमार ने ग्रेट खली को चैलेंज किया है. कि मुझसे लड़ लो. आर या पार. छोड़ो कुश्ती की एक्टिंग.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
द ग्रेट खली की कुश्ती एक्टिंग से गुस्साए हैं पहलवान कृष्ण कुमार. कहे हैं कि खली इस तरह लोगों का कुश्तिया काटना बंद करें. आएं मेरे साथ कुश्ती लड़ें. असली वाली. मरने जीने की फिकर छोड़ कर. देश के नामी पहलवान योगेश्वर दत्त के फेसबुक एकाउंट ने ये वीडियो पोस्ट किया है. [facebook_embedded_post href="https://www.facebook.com/YogeshwarOfficial/videos/vb.424236687653827/949297325147758/?type=2&theater"] ओलंपिक कुश्ती के 125 किलो वाले ग्रुप में पार्टिसिपेट कर चुके हैं कृष्ण कुमार. खली के WWE वाली दिखाऊ कुश्ती से बड़े आहत हैं. कह रहे हैं वो लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं. यहां आकर लड़ें तो पता चले फाइट क्या होती है. आर या पार. खली ने माइक नॉक्स, अपोलो और ब्रूडी स्टील से फाइट की थी. कितनी मजेदार फाइट थे उसका वीडियो लल्लन पहले ही दिखा चुका है. अगर मिस कर गए हो तो फिर देख लो. https://www.youtube.com/watch?v=EpWAO015tJI इस फाइट में खली भयंकर घायल हो गए. डॉक्टर्स ने कहा बड़ी क्रिटिकल कंडीशन है. इलाज हुआ. दूसरे दिन डिस्चार्ज हो गए. फिर बहुतै जल्दी में तीनों से बदला लिया. अइसा पेला कि देखने वाले दांत तले उंगली दबाने लगे. देखो. पट्ठे ने तो चैलेंज कर दिया है. खली मानते हैं कि नहीं ये आगे देखा जाएगा.

Advertisement
Advertisement