The Lallantop

KGF फैंस को बधाई! चैप्टर 2 की रिलीज़ डेट आ गई है

सुबह से ही ट्विटर पर KGF Chapter 2 ट्रेंड करने लगा था.

Advertisement
post-main-image
फैंस को बेसब्री से इस दिन का इंतज़ार था. फोटो - टीज़र
KGF के फैंस के लिए एक बड़ी न्यूज़ आई है. फिल्म की रिलीज़ डेट अनाउंस कर दी गई है. फिल्म इसी साल 16 जुलाई को दुनियाभर के थिएटर्स में रिलीज़ होगी. डायरेक्टर प्रशांत नील ने ट्वीट कर ये जानकारी दी. हालांकि, रिलीज़ डेट को लेकर सुबह से ही बज़ बनने लग गया था. प्रशांत ने सुबह फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया था,
वादा पूरा किया जाएगा. KGF चैप्टर 2 की रिलीज़ डेट आज शाम 6 बजकर 32 मिनट पर अनाउंस की जाएगी.
That promise will be fulfilled.#KGFChapter2 release date announcement today at 6:32pm.@TheNameIsYash @prashanth_neel @VKiragandur@hombalefilms @duttsanjay @TandonRaveena@SrinidhiShetty7 @prakashraaj @BasrurRavi @bhuvangowda84 @excelmovies @VaaraahiCC @PrithvirajProd pic.twitter.com/TCKD5UXq54 — Prashanth Neel (@prashanth_neel) January 29, 2021 न्यूज़ बाहर आने के बाद KGF Chapter 2 ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा. इसी महीने फिल्म का टीज़र भी रिलीज़ किया गया था. जिसे धमाकेदार रिस्पॉन्स मिला. आते ही यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा. रिलीज़ के 24 घंटों के अंदर ही यूट्यूब पर सबसे ज़्यादा देखे जाने वाला टीज़र बन गया. इसके साथ इसने ‘बाहुबली 2’ के ट्रेलर का रिकॉर्ड भी तोड़ा. व्यूज़ की बात करें तो 'बाहुबली 2' के ट्रेलर को यूट्यूब पर करीब 118 मिलियन व्यूज़ मिले हैं. जबकि, ‘KGF चैप्टर 2’ के टीज़र ने ये आंकड़ा रिलीज़ के तीसरे दिन ही पार कर लिया था. फिल्म का टीज़र 8 जनवरी को रिलीज़ होना था. यश के बर्थडे के मौके पर. पर उससे एक शाम पहले ये लीक हो गया. जिस कारण मेकर्स को टीज़र 7 जनवरी की रात को ही रिलीज़ करना पड़ा था. अभी तक टीज़र पर करीब 162 मिलियन व्यूज़ आ चुके हैं. फिल्म पांच भाषाओं में रिलीज़ होगी. कन्नड, हिंदी, मलयालम, तेलुगु और तमिल. ‘KGF चैप्टर 1’ में दो किरदारों की सिर्फ झलक भर मिली थी. ज़्यादा नहीं दिखाया गया. अधीरा और इंडिया की प्राइम मिनिस्टर रमिका सेन. अधीरा के रोल में नज़र आएंगे संजय दत्त. वहीं, रमिका बनेंगी रवीना टंडन. फिल्म के चैप्टर 1 की कोर टीम फिर से लौट रही है. और ऐसा सिर्फ एक्टर्स के लिए ही नहीं कह सकते. पहले पार्ट के डायरेक्टर प्रशांत नील ने ही ये चैप्टर भी डायरेक्ट किया है. वहीं, रवि बसरूर का कमाल म्यूज़िक और भुवन गौड़ा की धाकड़ सिनेमेटोग्राफी भी फिल्म का हिस्सा हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement