किराए पर लेने वाला कौन था, ये जानकर समाज से विश्वास उठ जाएगा.
केरल में एक बच्ची का कथित तौर पर 6 लोगों ने रेप किया. मगर ये खबर बस इतनी नहीं है. टाइम्स ऑफ़ इंडिया के मुताबिक बच्ची का रेप करवाने के लिए उसे इन मर्दों के पास भेजने वाला उसका खुद का बाप था.
बाप ने अपनी बच्ची को खुद ग्लोरिया नाम के आरोपी को सौंपा था. और इसकी वजह हमें डराती है. या यूं कहें कि एक स्तर पर आम भी लगती है. क्योंकि रेप की इतनी ख़बरें इतनी आम हो चुकी हैं कि अब कुछ भी अजीब नहीं लगता.
वजह ये थी की ग्लोरिया लड़की के बाप को शराब के पैसे देता था. इन्हीं पैसों के बदले उसने अपनी बेटी उसे दे दी. ग्लोरिया जब उसकी बेटी को लेकर जा रहा था, तब बाप को उसके दिमाग में चल रही गंदगी के बारे में सब पता था. मीडिया को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बाप को अपनी बेटी का रेप करवाने के लिए 300 रुपये मिले थे.
ये भी बता दें कि गैंगरेप के सभी आरोपी सरकारी नौकर हैं. इनके नाम हैं नेल्सन थॉमस (40), केजे लैजू (38), जिनुमोन (22) और प्रिंस (28). नेल्सन पुलिस अफसर है और लैजू सब इंस्पेक्टर है.
फ़िलहाल इन सभी को नौकरी से सस्पेंड कर दिया गया है. इनपर बच्चे का शोषण, गैरकानूनी तरीके से बंदी बनाने और रेप करने के आरोप हैं. हालांकि केरल के स्टूडेंट्स में इसे लेकर बहुत गुस्सा है. उनके मुताबिक चंद ऊंची रैंक के पुलिस वालों को बचाने के लिए पुलिस ठीक से जांच नहीं कर रही है. जिसको लेकर छात्र विरोश प्रदर्शन भी कर रहे हैं.