The Lallantop

बचपन की ये फोटो किस एक्ट्रेस की है?

दूसरी एक्ट्रेस निमरत कौर इस फोटो की एक चीज को पहचानने में गच्चा खा गईं.

Advertisement
post-main-image
इस एक्ट्रेस ने अपनी पहली फिल्म अमिताभ बच्चन के साथ की थी जो बहुत बड़ी फ्लॉप रही.
ये फोटो है कटरीना कैफ की. उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की है. सोशल मीडिया पर थ्रोबैक फोटो के नाम से एक्टर-एक्ट्रेस अपनी पुरानी फोटो शेयर करते रहते हैं. मतलब पुराना कुछ याद करो और सोशल मीडिया पर शेयर कर दो. हैशटैग लगा दो थ्रोबैक.
कटरीना कैफ की इस फोटो को देखकर कुछ लोग गच्चा खा गए. वह अपने बचपन की फोटो में एक वॉलपेपर के सामने बैठी हैं. पहली नजर में कुछ लोगों को लगा कि उन्होंने जंगल में फोटो खिंचवा रखी है. हालांकि फोटो शेयर करते हुए कटरीना ने कैप्शन में लिखा, जंगल वाले वॉलपेपर के सामने फोटो खिंचवाने के लिए आपको मेरी इज्जत करनी चाहिए. फोटो जंगल की है या वॉलपेपर के सामने कटरीना ने फोटो खिंचवा रखी है, ये पहचानने में एक्ट्रेस निमरत कौर पहली नजर में धोखा खा गईं. दी लंचबॉक्स' और 'एयरलिफ्ट' की एक्ट्रेस ने कमेंट किया - 'लव इट, प्राइसलेस'. कैप्शन पढ़ कर पता चला कि पीछे असली जंगल नहीं बल्कि वॉलपेपर है. कटरीना कैफ के इस थ्रोबैक पोस्ट ने हमें कुछ साल पहले की बात याद दिला दी. उन्होंने माना था कि वह हमेशा से एक पोज़ करने वाली रही हैं. जब वह 14 साल की थीं तो उन्होंने सौंदर्य प्रतियोगिता जीती थी. कटरीना ने लंदन फैशन वीक से मॉडलिंग की शुरुआत की थी. उन्हें  जब बॉलीवुड की पहली फिल्म मिली उस समय वह 18 साल की थीं.


#उन्होंने 2003 में डायरेक्टर कैज़ाद गुस्ताद की फिल्म 'बूम' से बॉलीवुड में करियर की शुरुआत की थी. हालांकि वो फिल्म फ्लॉप रही. बावजूद इसके कि उसमें अमिताभ बच्चन जैसे बड़े स्टार भी थे. उसके बाद भी वे फिल्में करती रहीं. उन्हें पहली सही पहचान मिली 2007 में आई अक्षय कुमार स्टारर 'नमस्ते लंदन' से. इसे विपुल शाह ने डायरेक्ट किया था. इसके बाद वे चल निकलीं. सलमान, शाहरुख, आमिर जैसे सभी बड़े स्टार्स के साथ उन्होंने फिल्में कीं. फिल्मों में उनको खास पहचान 'चिकनी चमेली' और 'शीला की जवानी' जैसे डांस नंबर्स से भी मिली.
निजी जिंदगी की बात करें तो कटरीना का सरनेम पहले कुछ और हुआ करता था. भारत आने के बाद उन्होंने अपना सरनेम बदला. उनका नाम कटरीना टरकोट था. पिता मोहम्मद कैफ ब्रिटिश बिजनेसमैन हैं जो कि कश्मीर तालुक रखते हैं. वहीं कटरीना की मां वकील और चैरिटी वर्कर हैं. पिता के सरनेम से कैफ उन्होंने यूज़ करना चालू कर दिया.
View this post on Instagram

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)
on

Advertisement

कटरीना के माता-पिता तभी अलग हो गए थे जब वे छोटी थीं. इसके बाद उनके पिता यूएस चले गए. 2009 में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह पिता के संपर्क में नहीं हैं. कटरीना ने बताया था कि बचपन में पिता का साथ नहीं मिला. जब वह दूसरे बच्चों को उनके पिता के साथ देखती थीं तो उन्हें बुरा लगता था कि उनके पिता उनके साथ नहीं हैं.
शुरू में जो फोटो हमने दिखाई, उसे शेयर कर कटरीना ने अपनी पुरानी यादों को ताजा किया.
पिछले साल कटरीना 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' और 'ज़ीरो' में नजर आई थीं. उनकी आने वाली फिल्म है डायरेक्टर अली अब्बास जफर की 'भारत' जिसमें सलमान खान लीड रोल कर रहे हैं. सुनील ग्रोवर भी प्रमुख रोल में हैं जिनसे कटरीना की अच्छी दोस्ती हो गई है. 'भारत' 5 जून 2019 को रिलीज होगी.
कटरीना कैफ फिल्म 'भारत' में नजर आने वाली हैं.
कटरीना कैफ फिल्म 'भारत' में नजर आने वाली हैं.



Video: फिल्म स्टार्स और हर समझदार माता पिता इस बात पर अजय देवगन की तारीफ करेंगे

Advertisement
Advertisement