ब्रिटेन का शाही परिवार इस वक्त एक बड़े सवाल का सामना कर रहा. सवाल शाही परिवार की बहू से जुड़ा है. खानदान को लेकर सबसे ताजा खबर प्रिंस विलियम की पत्नी केट मिडलटन (Kate Middleton) को लेकर बनी है. केट लंबे समय से दुनिया के सामने नहीं आई थीं. जिसके बाद से उनकी गुमशुदगी का रहस्य दुनिया भर में फैल गया. लेकिन दो दिन पहले मिडलटन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर देखी गई. इसमें वो अपने पति प्रिंस विलियम के साथ शॉपिंग करती दिखीं. लेकिन सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कहा कि ये केट का ‘बॉडी डबल’ है. पूरा मामला क्या है, आइए जानते हैं.
Kate Middleton कहां हैं? उनकी तस्वीरों की असलियत और Katespiracy क्या है?
पिछले एक साल से केट को कहीं भी नहीं देखा गया. अफवाहों का बाजार उस वक्त गर्म हुआ, जब केट मिडलटन के पेट की सर्जरी की खबर आई. सर्जरी इस साल जनवरी महीने में हुई थी.

ब्रिटिश राजघराने को जानने समझने वाले लोगों ने लेडी डायना का नाम तो सुना ही होगा. राजघराने की इस बहू का नाम जब भी खबरों में आया तो किसी न किसी कॉन्ट्रोवर्सी का धागा उससे जुड़ा रहता था. अब सोशल मीडिया केट मिडलटन के लिए भी वैसी ही स्क्रिप्ट लिख रहा है. जब तक केट मिडलटन लापता थीं, उनकी सेहत को लेकर तरह-तरह की अफवाहें मीडिया में उड़ती दिखीं. पर जब वो प्रिंस विलियम के साथ एक सामान्य नागरिक की तरह लंदन के विंडसर फार्म शॉप पर नज़र आईं तब लोगों ने राहत की सांस ली होगी. केट बेहद खुश और सेहतमंद दिखाई दे रही थीं. केट की ये तस्वीर ब्रिटिश मीडिया ने भी शेयर की. साथ ही खुशी भी जाहिर की.
केट की सेहत को लेकर बीते दिनों अफवाहों का दौर चला तो किसी ने कहा कि, केट लापता हो गई हैं. तो कोई बोला कि शाही खानदान कोई बड़ा सच छुपा रहा है. इतना ही नहीं, कई तरह की कॉन्सपिरेसी थ्योरीज़ भी चलने लगीं. जिनको नाम भी दिया गया. Katespiracy. लेकिन 17 मार्च को केट मिडलटन पब्लिक स्पेस में दिखीं. पर कोई उनकी तस्वीर को सही मानने को राजी नहीं हुआ. लोग यहां तक कहने लगे कि ये असली केट नहीं हैं. बल्कि उनका ‘बॉडी डबल’ है. यानी उनकी तरह ही दिखने वाला कोई इंसान.
एक साल से नहीं दिखीं केटमीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केट से जुड़ा ये पूरा मामला पिछले साल शुरू हुआ. असल में पिछले एक साल से केट को कहीं भी नहीं देखा गया. अफवाहों का बाजार उस वक्त गर्म हुआ, जब केट मिडलटन के पेट की सर्जरी की खबर आई. सर्जरी इस साल जनवरी महीने में हुई थी. इसी बीच मदर्स डे पर उनकी एक तस्वीर सामने आई. लेकिन तस्वीर को लेकर विवाद खड़ा हो गया. क्यों, ये भी जानिए.
दरअसल, केट की तस्वीर देख लोगों ने कहा कि ये एडिटेड इमेज है. जब इस बात पर विवाद बढ़ा तो केट मिडलटन की तरफ से एक बयान जारी किया गया. इसमें इस बात को माना गया कि वो तस्वीर एडिटेड है. इस वजह से विवाद ने और तूल पकड़ लिया. इतना ही नहीं रॉयल पैलेस की तरफ से सार्वजनिक की गई उस तस्वीर को बाद में वापस भी ले लिया गया. बस फिर क्या होना था, मिडलटन की सेहत को लेकर अफवाहें और बढ़ गईं.
इस कहानी में राजघराने के केंसिंगटन पैलेस के कर्मचारियों की एंट्री भी हुई. US Weekly ने सूत्रों के हवाले से छापा कि कई पुराने और तजुर्बेकार कर्मचारियों ने जब ये कहना शुरू किया कि उन्होंने भी कई दिनों से केट को नहीं देखा तो हर जगह हंगामा होने लगा. यहां तक कि केट मिडलटन की सर्जरी के बारे में उनको जानकारी भी नहीं थी. हर कोई अपनी-अपनी समझ और अपने-अपने ख्यालों के हिसाब से अनुमानों की गेंद को बाउंड्री पार लगाने लगा. ये चर्चा आम हो गई कि शाही खानदान केट मिडलटन को लेकर कोई सीरियस बात को छुपा रहा है.
सोशल मीडिया पर केट की कई तस्वीरों को शेयर करते हुए लोगों ने दावा किया कि केट मिडलटन जिस तरह से हंसती दिखाई पड़ रही हैं वो वैसे नहीं हंसती हैं. इसके बाद रॉयल पैलेस की तरफ से एक और तस्वीर साझा की गई. जिसमें केट अपने तीनों बच्चों के साथ नजर आईं. लेकिन अफवाहें थमी नहीं.
कॉन्सपिरेसी थ्योरीज़ पर लगाम लगेगी17 मार्च को केट विंडसर स्थित अपने पसंदीदा फार्म शॉप पर स्पॉट की गईं. जनवरी में हुई पेट की सर्जरी के बाद उनकी ये पहली फोटो थी. ये ‘दी सन’ द्वारा पोस्ट की गई थी. अखबार ने दर्शकों के हवाले से लिखा कि डचेस ऑफ कैम्ब्रिज अपने पति के बगल में खुश, तनाव मुक्त और स्वस्थ दिखाई दीं.
फोटो को लेकर पॉपुलर ब्रिटिश ब्रॉडकास्टर पीयर्स मॉर्गन ने X पर लिखा कि केट को विलियम के साथ शॉपिंग के दौरान हंसते-मज़ाक करते हुए देख काफी अच्छा लगा. उनकी सेहत अब बेहतर हो रही है. मॉर्गन ने कहा कि ये फोटो कई कॉन्सपिरेसी थ्योरीज़ पर लगाम लगाएगी.
वीडियो: दुनियादारी: BBC फोटो स्कैंडल में फंसे ऐंकर का नाम पता चला, अब क्या कहानी सामने आई?













