The Lallantop

100 परसेंट इनकम टैक्स बचाने का 'सुपरहिट फॉर्मूला'! क्यों वायरल हो रहा है ये वीडियो?

एक Content Creator ने बजट पेश होने के बाद इंस्टाग्राम पर फाइनेंशियल एडवाइस का ये सटायर भरा वीडियो पोस्ट किया था. Income Tax बचाने के इस अनोखे जुगाड़ की खूब तारीफें हो रही हैं.

Advertisement
post-main-image
कर्नाटक के शख्स ने दी सटायर भरी फाइनेंशियल एडवाइस (फोटो- X)

सोशल मीडिया पर कर्नाटक के एक शख्स का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में 100 फीसदी इनकम टैक्स बचाने का शानदार तरीका बताया गया है (Save 100% Income Tax Viral Video). ऐसा उपाय जिससे आप अपनी सैलरी का पैसा बिना टैक्स चुकाए ले पाएंगे. आपको केवल अपने घर पर घास उगानी है और कंपनी HR से कुछ बातें करनी हैं. चिंता मत करिए तरीका पूरी तरह से लीगल और बेहद आसान है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

कंटेंट क्रिएटर श्रीनिधि हांडे ने 23 जुलाई को बजट पेश होने के बाद इंस्टाग्राम पर फाइनेंशियल एडवाइस का ये सटायर भरा वीडियो पोस्ट किया था. इनकम टैक्स बचाने के इस अनोखे जुगाड़ की खूब तारीफें हो रही है. जोर-जोर से हंसने वाले इमोजी से कमेंट सेक्शन भर गया है. अब स्टेप बाय स्टेप पूरा तरीका समझ लेते हैं.

स्टेप 1- आपको अपने घर में या अपनी बालकनी में या छत पर घास उगानी होगी. जो कि लीगल है.

Advertisement

स्टेप 2- HR के पास जाएं और उन्हें बताएं कि आपको सैलरी नहीं चाहिए. ये सुनकर वो खुश हो जाएंगे. फिर अपने HR से कहें कि कंपनी को आपसे आपकी सैलरी के बराबर घास खरीदनी चाहिए. यानी अगर सैलरी 50 हजार रुपये है तो वो हजार रुपये के हिसाब से 50 घास खरीद लें. ये भी पूरी तरह से कानूनी प्रक्रिया है.

श्रीनिधि हांडे आगे समझाते हैं,

इससे आपकी सैलरी जीरो हो गई और आपके पास अब केवल कृषि उपज बेचने से होने वाली इनकम है जिस पर भारत में टैक्स नहीं लगता है. इस तरह आप इनकम टैक्स पर 100 फीसदी बचत कर सकते हैं. TDS या निवेश के बारे में भी चिंता करने की कोई जरूरत नहीं.

Advertisement

श्रीनिधि हांडे ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- केवल हास्य के इरादे से लिखा गया. इस वीडियो को ढाई लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं. मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा,

इस सैलरी को ग्रोस सैलरी कहेंगे या ग्रास सैलरी.

एक ने लिखा,

कृपया निर्मला जी की जगह इन्हें रख लिया जाए.

अन्य यूजर ने लिखा,

निर्मला जी को ज्यादा आइडिया मत दीजिए, वो अगले बजट से कृषि उपज पर भी टैक्स लगा देंगी.

एक यूजर ने लिखा,

और HR को फ्री में घास भी मिल जाएगी. दोनों को फायदा है. 

एक ने लिखा- भाई को कृषि मंत्री के रूप में कैबिनेट में शामिल होना चाहिए.

income tax save viral video
फोटो- इंस्टाग्राम

ये भी पढ़ें- दिल्ली मेट्रो में सीट को लेकर हुआ बवाल, गुस्साई लड़की ने लड़के को थप्पड़ जड़ दिया, वीडियो वायरल

वायरल वीडियो पर अपनी राय कमेंट सेक्शन में लिखकर जरूर बताएं.

वीडियो: खर्चा-पानीःबजट 2024 की घोषणा के बाद कितना बचेगा इनकम टैक्स?

Advertisement