Video: शाहिद ने फिल्म 'कबीर सिंह' की शूटिंग के दौरान आई दिक्क़तें बताई
इरफ़ान खान की फिल्म में जो रोल करीना ने चुना है उसमें उनकी सारी जिम ट्रेनिंग काम आएगी!
हो सकता है इसके बाद लोग उन्हें राउडी करीना कहें!
Advertisement

फिल्म 'अंग्रेज़ी मीडियम' में करीना कपूर अपने 18 साल लंबे करियर में पहली बार ऐसा रोल करने जा रही हैं.
2017 में इरफान खान की एक फिल्म आई थी, 'हिंदी मीडियम'. ये बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. अब जल्द ही इस फिल्म का सीक्वल आ रहा है. नाम है 'अंग्रेजी मीडियम'. इस फिल्म की शूटिंग उदयपुर में चल रही है. इरफान खान ने अप्रैल महीने की शुरुआत में इसके सेट से अपना लुक भी शेयर किया था. इसमें इरफ़ान मिठाई की दुकान के आगे खड़े हैं. दुकान का नाम है GMB मने घसीटेराम मिष्ठान भंडार. उनके किरदार का नाम मिस्टर चंपकजी बताया गया है. ये देखिए इरफान का ट्वीट.
वैसे कईं रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में इरफान मिठाई की दुकान के मालिक हैं. एक्ट्रेस' राधिका मदान (पटाखा) उनकी बेटी के रोल में हैं, जो पढ़ाई के लिए यूएस जाना चाहती हैं. जहां तक फिल्म की लीड एक्ट्रेस की बात है, तो ये खबर आई थी कि इसमें करीना कपूर होंगी. मगर उनके कैरेक्टर के बारे में कोई डिटेल नहीं आई थी. अब ट्रेड एनलिस्ट तरन आदर्श ने इस बात से पर्दा उठाते हुए बताया है कि करीना कपूर फिल्म में एक पुलिसवाली (कॉप) की भूमिका निभाएंगी. फिल्म की शूटिंग का दूसरा शेड्यूल जून के महीने में लंदन में शुरू होगा.
इस फिल्म में इरफ़ान खान, करीना और राधिका के अलावा दीपक डोबरियाल, मनु ऋषि और पंकज त्रिपाठी जैसे ज़बरदस्त एक्टर्स भी हैं.
Video: शाहिद ने फिल्म 'कबीर सिंह' की शूटिंग के दौरान आई दिक्क़तें बताई
Video: शाहिद ने फिल्म 'कबीर सिंह' की शूटिंग के दौरान आई दिक्क़तें बताई
Advertisement









